NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WWE हाल ऑफ फेम से जुड़ी पूरी जानकारी और इसमें शामिल हो चुके कुछ बड़े नाम
    WWE हाल ऑफ फेम से जुड़ी पूरी जानकारी और इसमें शामिल हो चुके कुछ बड़े नाम
    खेलकूद

    WWE हाल ऑफ फेम से जुड़ी पूरी जानकारी और इसमें शामिल हो चुके कुछ बड़े नाम

    लेखन Neeraj Pandey
    April 22, 2019 | 09:10 pm 1 मिनट में पढ़ें
    WWE हाल ऑफ फेम से जुड़ी पूरी जानकारी और इसमें शामिल हो चुके कुछ बड़े नाम

    WWE 2004 से ही रेसलमेनिया पर हाल ऑफ फेम का भी आयोजन करती है। हालांकि, इसकी शुरुआत 1994 में ही की गई थी, लेकिन 1996 के बाद इसे रोक दिया गया था। पिछले 16 सालों से हर साल रेसलमेनिया पर कंपनी के कुछ शानदार रेसलर्स को हाल ऑफ फेम में शामिल किया जाता है। जानें, क्या है हाल ऑफ फेम, कब हुई इसकी शुरुआत, इसमें शामिल हो चुके बड़े नामों सहित तमाम जानकारियां।

    26 साल पहले हुई थी इसकी शुरुआत

    1993 में WWE ने अपने साथ जुड़े रहने वाले अच्छे रेसलर्स जिन्होंने कंपनी के लिए ईमानदारी से काम किया है को सम्मानित करने की योजना बनाई। इस योजना के तहत हाल ऑफ फेम की शुरुआत हुई और 1994 तथा 1995 में किंग ऑफ द रिंग इवेंट पर इसका आयोजन हुआ। 1996 में सर्वाइवर सीरीज पर आयोजन के बाद इसे रोक दिया गया और फिर 2004 में रेसलमेनिया पर इसकी वापसी हुई।

    कुल 204 लोग हो चुके हैं सम्मानित

    WWE के हाल ऑफ फेम में शामिल होने वालों की संख्या 204 तक पहुंच गई है। इनमें 113 रेसलरों को व्यक्तिगत तौर पर शामिल किया गया है तो वहीं 37 लेगेसी इंडक्टी और 15 ग्रुप इंडक्टी भी हैं। 15 ग्रुप इंडक्टी में कुल 43 रेसलर शामिल थे। इसके अलावा 10 सेलेब्रिटी और पांच वारियर अवार्ड पाने लोगों को भी WWE ने अपने हाल ऑफ फेम में शामिल किया है।

    किस आधार पर होता है रेसलर्स का चयन?

    वैसे तो इसके लिए चयन का कोई पैमाना निर्धारित नहीं है, लेकिन इसके लिए कंपनी के साथ लंबे समय तक बने रहना जरूरी है। विंस मैकमैहन ने अब तक उन्हीं लोगों को हाल ऑफ फेम में शामिल किया है जिन्होंने ईमानदारी के साथ कंपनी के लिए लंबे समय तक काम किया है। कई रेसलर्स के केस में उनका फैंस के बीच मशहूर होना भी देखा जाता है और इन्हीं सब आधार पर रेसलर्स का चयन किया जाता है।

    हाल ऑफ फेम में शामिल हो चुके कुछ बड़े नाम

    हाल ऑफ फेम में शामिल होने वाले सबसे पहले रेसलर आंद्रे द जॉयंट तो वहीं सबसे पहली महिला रेसलर द फैब्यूलस मूलाह थीं। जिम्मी स्नूका, हल्क होगन, ब्रेट हार्ट, एडि गुरेरो, रिक फ्लेयर, स्टोन कोल्ड, शॉन माइकल्स, एज, मिक फोली और कर्ट एंगल जैसे बड़े सुपरस्टार्स इस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी सेलेब्रिटी क्लास के जरिए WWE ने अपने हाल ऑफ फेम में जगह दी है।

    कई बड़े सुपरस्टार्स को नहीं किया गया है शामिल

    केन ने एटीट्यूड एरॉ में जो धमाल मचाया था उसके लिए वे आज भी फैंस के फेवरिट हैं, लेकिन रिंग से दूर हो चुके केन को हाल ऑफ फेम में शामिल नहीं किया गया है। बिग शो, द अंडरटेकर, रे मिस्टेरियो जैसे सुपरस्टार्स के अलावा 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना को भी अभी इसमें शामिल नहीं किया गया है। इन्हीं सुपरस्टार्स के साथ परफॉर्म करने वाले ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स को शामिल किया जा चुका है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    WWE
    WWE रेसलमेनिया
    जॉन सीना

    WWE

    WWE: फैंस से भिड़े रेसलर्स, देखें फैंस और रेसलर्स के बीच हुई लड़ाइयों के वीडियो WWE रेसलमेनिया
    'द रॉक' के पर्सनल जिम 'Iron Paradise' की 5 दिलचस्प बातें जिन्हें जरूर जानना चाहेंगे आप WWE रेसलमेनिया
    जानें, WWE में आ चुकीं टॉप-5 अभिनेत्रियों और मॉडल्स के बारे में WWE रेसलमेनिया
    WWE: इन सुपरस्टार्स को फाइट के दौरान लगी चोटों ने किया रेसलिंग छोड़ने पर मजबूर WWE रेसलमेनिया

    WWE रेसलमेनिया

    WWE: जानें, कंपनी के पांच सबसे कम वजन वाले रेसलर्स के बारे में WWE
    WWE: रोंडा राउज़ी ने खुद को किया दूर, कई सुपरस्टार्स छोड़ सकते हैं कंपनी WWE
    WWE: स्मैकडाउन का भाग्य बदलने में सक्षम हैं ये महिला सुपरस्टार्स WWE
    WWE Superstar Shake-Up: फिन बैलर सहित रॉ छोड़कर स्मैकडाउन आने वाले सभी सुपरस्टार्स की लिस्ट WWE

    जॉन सीना

    WWE: वर्तमान समय में एक्टिव 5 रेसलर जिनकी बॉडी है सबसे बेहतरीन WWE
    WWE: 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना की 5 सबसे बेहतरीन राइवलरी WWE
    WWE: जानें कितनी सैलरी पाते हैं आपके फेवरेट सुपरस्टार्स WWE
    एडल्ट फिल्मों की हीरोइन से लेकर इन महिलाओं के साथ रहा है जॉन सीना का रिश्ता WWE
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023