Loading...
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका: हेनरी क्रोकॉम्ब और एन्यूरिन डोनाल्ड कौन हैं, जिन्हें इंग्लिश टीम में चुना गया?
हेनरी क्रोकॉम्ब ने ली है लगातार 2 काउंटी चैंपियनशिप मैचों में हैट्रिक (तस्वीर: एक्स/@SussexCCC)

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका: हेनरी क्रोकॉम्ब और एन्यूरिन डोनाल्ड कौन हैं, जिन्हें इंग्लिश टीम में चुना गया?

Sep 05, 2026
10:03 am

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज के लिए अपनी टीमें घोषित कर दी हैं। चोट के कारण टीम में नियमित खिलाड़ी फिल सॉल्ट, जैकब बेथेल और सैम कर्रन शामिल नहीं हैं। ससेक्स के तेज गेंदबाज हेनरी क्रोकॉम्ब को वनडे टीम में चुना गया है, जबकि एन्यूरिन डोनाल्ड को टी-20 टीम में जगह मिली है। आइए इन नए खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।

डोनाल्ड 

डोनाल्ड ने विटैलिटी टी-20 लीग में जड़े थे सर्वाधिक छक्के  

डर्बीशायर से खेलते हुए डोनाल्ड ने विटैलिटी टी-20 लीग 2026 में सर्वाधिक 37 छक्के जड़े थे।

उन्होंने 12 पारियों में 40.75 की औसत और 230.66 की स्ट्राइक रेट के साथ 489 रन बनाए थे।

अपने टी-20 करियर में उन्होंने 170.99 की स्ट्राइक रेट से 2,423 रन बनाए हैं। उन्होंने 91 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 22 अर्धशतक भी लगाए हैं।

वह अब तक किसी भी प्रारूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेले हैं।

वनडे 

क्रोकॉम्ब ने भी चयनकर्ता को किया प्रभावित 

क्रोकॉम्ब ने ससेक्स के लिए लगातार काउंटी चैंपियनशिप मैचों में हैट्रिक ली है। उन्हें जून में कुछ समय के लिए इंग्लैंड की टेस्ट टीम में कवर के तौर पर बुलाया गया था।

सीमित ओवर क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है, लेकिन इंग्लैंड के चयनकर्ता मार्कस नॉर्थ ने उन पर भरोसा जताया है।

ससेक्स के इस तेज गेंदबाज ने 36 लिस्ट-A मैचों में 33.46 की औसत के साथ 49 विकेट लिए हैं।

ADVERTISEMENT

टीम 

ऐसी है इंग्लैंड की वनडे और टी-20 टीम 

टी-20 टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, लियाम डॉसन, एन्यूरिन डोनाल्ड, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, और जोश टंग।

वनडे टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, सोनी बेकर, जोस बटलर, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकॉम्ब, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट, और जोश टंग।

ADVERTISEMENT

कार्यक्रम 

15 सितंबर से शुरू होगी टी-20 सीरीज 

श्रीलंका के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 15 सितंबर को साउथहैम्पटन में होने वाले टी-20 मैच से हो जाएगी। इसके बाद 17 और 19 को क्रमशः दूसरा और तीसरा टी-20 मैच होगा।

दूसरा मुकाबला कार्डिफ और तीसरा मैच मैनचेस्टर में होना है।

टी-20 सीरीज के बाद 22 सितंबर को चेस्टर ली स्ट्रीट में पहला वनडे मैच होगा।

इसके बाद 24 सितंबर को हेडिंग्ले में दूसरा और 27 सितंबर को केनिंग्टन ओवल में तीसरा मैच होगा।

ADVERTISEMENT