Loading...
वनडे क्रिकेट: केएल राहुल का घरेलू सरजमीं पर कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
केएल राहुल से वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बड़ी उम्मीदें होंगी (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

वनडे क्रिकेट: केएल राहुल का घरेलू सरजमीं पर कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 

Sep 26, 2026
12:55 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच 27 सितंबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी। इस सीरीज में केएल राहुल के प्रदर्शन पर खास नजरें रहेंगी। घरेलू सरजमीं पर वनडे क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है और वह टीम के लिए अहम भूमिका निभाते रहे हैं। सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मुकाबला गुवाहाटी और आखिरी मैच न्यू चंडीगढ़ में होगा। ऐसे में उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

घरेलू

घरेलू सरजमीं पर ऐसे हैं राहुल के आंकड़े 

राहुल ने भारत में अपना पहला वनडे मुकाबला साल 2017 में खेला था। अब तक वह 45 मैचों की 43 पारियों में 57.41 की औसत से 1,780 रन बना चुके हैं।

इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 11 अर्धशतक निकले हैं, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 112 रन रहा है।

राहुल 12 पारियों में नाबाद लौटे हैं और एक बार खाता खोले बिना आउट हुए हैं। उन्होंने 145 चौके और 43 छक्के लगाए हैं।

करियर

वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसे हैं राहुल के आंकड़े 

वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ राहुल ने 5 मुकाबले खेले है और इसकी 5 पारियों में 56.40 की औसत और 88.12 की औसत से 282 रन बनाए हैं।

उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्करो 102 रन है।

उन्होंने साल 2016 से अब तक कुल 98 वनडे खेले हैं और इसकी 90 पारियों में 49.44 की औसत से 3,412 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 8 शतक और 20 अर्धशतक निकले हैं।

ADVERTISEMENT