वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में केएल राहुल हो सकते हैं भारतीय टीम के उपकप्तान- रिपोर्ट
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम को 27 सितंबर से वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है। उस सीरीज में अनभवी बल्लेबाज केएल राहुल को भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया जा सकता है। दरअसल, 3 मैचों की इस घरेलू सीरीज में श्रेयस अय्यर उपलब्ध नहीं होंगे। ऐसे में राहुल को ये जिम्मेदारी मिल सकती है। BCCI इस सीरीज के लिए 16 सितंबर को टीम की घोषणा करेगी। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
रिपोर्ट
क्यों अय्यर नहीं होंगे उपलब्ध?
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज और एशियाई खेल एक ही समय पर होने के कारण भारतीय उप-कप्तान अय्यर उपलब्ध नहीं होंगे, क्योंकि वह जापान में टी-20 टीम की कप्तानी करेंगे।
ईशान किशन भी एशियाई खेलों के लिए टी-20 टीम का हिस्सा हैं।
PTI के मुताबिक, वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए राहुल के अलावा ऋषभ पंत या ध्रुव जुरेल में से किसी एक का चयन हो सकता है।
बयान
पंत या जुरेल को मिल सकता है वनडे टीम में मौका
BCCI के एक सूत्र ने PTI को बताया, "पंत और जुरेल में से किसी एक को चुनना है। कोच और कप्तान की राय अहम होगी।"
खबरों के मुताबिक, अगर पंत को दूसरे विकेटकीपर के तौर पर नहीं चुना जाता है, तो वह श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ ईरानी कप में 'रेस्ट ऑफ इंडिया' टीम की कप्तानी करेंगे।
अगर पंत को चयन भारतीय टीम में होता है, तो जुरेल 'रेस्ट ऑफ इंडिया' की कप्तानी कर सकते हैं।