Page Loader
KKR बनाम SRH, क्वालीफायर-1: राहुल त्रिपाठी ने जड़ा IPL 2024 में अपना पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े 
राहुल त्रिपाठी ने खेली अर्धशतकीय पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

KKR बनाम SRH, क्वालीफायर-1: राहुल त्रिपाठी ने जड़ा IPL 2024 में अपना पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े 

May 21, 2024
09:07 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के क्वालीफायर-1 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक (55) जड़ा। यह उनके IPL करियर का 12वां और इस संस्करण में पहला अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 29 गेंदों में पूरा किया। उनकी पारी की बदौलत ही SRH की टीम लगातार लगे झटकों के बीच सम्मानजनक स्कोर बनाने में सफल रही। आइए उनके आंकड़े जानते हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही त्रिपाठी की पारी और साझेदारी?

टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी SRH को ट्रेविस हेड (0) के रूप में पहला झटका लग गया था। उसके बाद त्रिपाठी बल्लेबाजी के लिए, लेकिन उनके सामने 3 और विकेट गिर गए। इसके बाद त्रिपाठी ने हेनरिक क्लासेन (32) के साथ तेजी से रन बनाते हुए स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। उन्होंने क्लासेन के साथ 62 रन की अहम साझेदारी निभाई। त्रिपाठी 35 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 55 रन बनाकर रन आउट हुए।

करियर

कैसा रहा है त्रिपाठी का IPL करियर?

त्रिपाठी ने 2017 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक इस लीग में 93 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 91 पारियों में उन्होंने 27.07 की औसत और 138.87 की स्ट्राइक रेट से 2,190 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 12 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 93 रन का रहा है। वह इस लीग में अब तक 217 चौके और 82 छक्के जड़ चुके हैं।