LOADING...
KKR बनाम RR: जोफ्रा आर्चर ने टीम साइफर्ट को पहली गेंद पर किया आउट, देखें वीडियो
जोफ्रा आर्चर ने टीम साइफर्ट को पहली गेंद पर किया आउट

KKR बनाम RR: जोफ्रा आर्चर ने टीम साइफर्ट को पहली गेंद पर किया आउट, देखें वीडियो

Apr 19, 2026
07:13 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 28वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला गया। इसमें RR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155/9 का स्कोर बनाया। जवाब में KKR की पारी की पहली गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने सलामी बल्लेबाज टिम साइफर्ट को पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। इस विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। आइए उस विकेट पर नजर डाल लेते हैं।

विकेट

आर्चर ने साइफर्ट को कैसे बनाया अपना शिकार

KKR को 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साइफर्ट और कप्तान अजिंक्य रहाणे की सलामी जोड़ी से बेहतर शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन आर्चर ने इस उम्मीद को धराशाही कर दिया। उन्होंने पारी की पहली गेंद फुल लेंथ पर फेंकी थी। गेंद सीधी थी, लेकिन हल्की सी स्विंग हो गई। साइफर्ट का बैट थोड़ा देरी से गेंद पर आया। ऐसे में गेंद उनके पिछले पैड को छूते हुए उनका ऑफ स्टम्प ले उड़ी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो

Advertisement