Page Loader
KKR बनाम DC: श्रेयस अय्यर ने IPL में पूरे किए अपने 3,000 रन, जानिए उनके आंकड़े
श्रेयस अय्यर ने IPL में पूरे किए अपने 3,000 रन (तस्वीर: एक्स/@KKRiders)

KKR बनाम DC: श्रेयस अय्यर ने IPL में पूरे किए अपने 3,000 रन, जानिए उनके आंकड़े

Apr 29, 2024
10:35 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 47वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अहम उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अपने IPL करियर के 3,000 रन पूरे किए हैं। अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मुकाबले के दौरान अपना छठा रन पूरा करते ही ये आंकड़ा छूआ। वह इस लीग में 3,000 रन पूरे करने वाले 28वें बल्लेबाज बने हैं। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

आंकड़े  

अय्यर ने 110 मैचों में पूरे किए 3,000 IPL रन 

अय्यर ने साल 2015 में अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 110 मैच में लगभग 32 की औसत के साथ 3,000 से अधिक रन बना चुके हैं। वह लीग में कोई शतक नहीं लगा सके हैं। उन्होंने 96 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 20 अर्धशतक लगाए हैं। वह पिछले सीजन में चोट के कारण कोई मैच नहीं खेल सके थे। IPL 2022 में उन्होंने 30.85 की औसत से 401 रन बनाए थे।

आंकड़े

अय्यर ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 5,500 रन 

अय्यर ने अपने टी-20 क्रिकेट करियर में 5,500 रन भी पूरे किए। उन्होंने 2014 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने टी-20 करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने तक इस प्रारूप में 208 मैचों में लगभग 32 की औसत के साथ 5,500 से अधिक रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 2 शतक और 35 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर 147 रन रहा है।

IPL 2024 

IPL 2024 में अय्यर का प्रदर्शन 

IPL 2024 में अय्यर ने 8 मैचों में (इस मैच से पहले) 36.33 की औसत और 136.25 की स्ट्राइक रेट के साथ 218 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने सिर्फ 1 अर्धशतक लगाया है। वह अपनी टीम की ओर से सुनील नरेन और फिल सॉल्ट के बाद तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। उनके पिछले 5 स्कोर क्रमशः 28, 50, 11, 38* और 34 रन है।

आंकड़े

अय्यर के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर पर एक नजर 

अय्यर भारतीय टीम से 51 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं, जिसकी 47 पारियों में उन्होंने 30.66 की औसत और 136.12 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,104 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने नाबाद 74 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 8 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने 2017 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने भारत की ओर से आखिरी टी-20 मैच दिसंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।