Loading...
कीरोन पोलार्ड टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन वाले बल्लेबाज बने, जोस बटलर को पीछे छोड़ा 
पोलार्ड टी-20 में सर्वाधिक रन वाले बल्लेबाज बने (तस्वीर: एक्स/@TKRiders)

कीरोन पोलार्ड टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन वाले बल्लेबाज बने, जोस बटलर को पीछे छोड़ा 

Aug 27, 2026
01:27 pm

क्या है खबर?

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कीरोन पोलार्ड एक बार फिर टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को पीछे छोड़ा है। पोलार्ड ने कैरेबियाई प्रीमियर लीग (CPL) 2026 के 17वें मैच में त्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से सेंट लुसिया के खिलाफ अर्धशतक (65) लगाया और इस दौरान ये मुकाम हासिल किया। आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

आंकड़े 

पोलार्ड ने बटलर को पीछे छोड़ा 

इस साल की शुरुआत में, पोलार्ड ने टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का क्रिस गेल का लंबे समय से चला आ रहा रिकॉर्ड तोड़ा था। हालांकि, अगस्त 2026 में 'द हंड्रेड' में बटलर ने शीर्ष स्थान हासिल किया था।

अब पोलार्ड ने तारोबा के ब्रायन लारा स्टेडियम में सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ सिर्फ 26 गेंदों पर धुआंधार 65 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की।

उनके अर्धशतक के बावजूद त्रिनबागो को मैच में हार मिली।

आंकड़े 

ऐसा है पोलार्ड का टी-20 करियर 

पोलार्ड ने अपना पहला टी-20 मुकाबला साल 2006 में खेला था।

अब तक इस खिलाड़ी ने 749 मैच खेले हैं और इसकी 666 पारियों में 31.81 की औसत से 14,921 रन बनाने में सफल रहे हैं।

उनकी स्ट्राइक रेट 151.23 की रही है। इस बीच उन्होंने 2 शतक और 71 अर्धशतक लगाए हैं।

बटलर ने 526 मुकाबले खेले हैं और इसकी 495 पारियों में 35.36 की औसत के साथ 14,890 रन बनाए हैं।

ADVERTISEMENT