LOADING...
कर्नाटक 11 साल बाद रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची, उत्तराखंड के खिलाफ मुकाबला रहा ड्रॉ
केएल राहुल ने सेमीफाइनल में शानदार बल्लेबाजी की (फाइल तस्वीर)

कर्नाटक 11 साल बाद रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची, उत्तराखंड के खिलाफ मुकाबला रहा ड्रॉ

Feb 19, 2026
05:39 pm

क्या है खबर?

कर्नाटक क्रिकेट टीम रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में अपनी जगह बनाने में सफल रही है। वह 11 साल बाद इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। उत्तराखंड क्रिकेट टीम के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला ड्रॉ रहा और कर्नाटक ने पहली पारी में बढ़त के आधार पर फाइनल में जगह बनाई। अब फाइनल में इस टीम का सामना जम्मू कश्मीर क्रिकेट टीम से होगा। ये मुकाबला 24 फरवरी से खेला जाएगा। ऐसे में आइए मुकाबले पर एक नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा

मैच का लेखा-जोखा 

कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 736 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। कप्तान देवदत्त पडिक्कल के बल्ले से 232 रन निकले। वहीं, केएल राहुल ने 141 रन की पारी खेली। जवाब में उत्तराखंड 233 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कर्नाटक ने दूसरी पारी में 323 रन बना दिए। राहुल के बल्ले से 86 रन और स्मरण रविचंद्रन ने 127 रन की पारी खेली। उत्तराखंड 827 रनों का असंभव लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई और मुकाबला ड्रॉ रहा।

आंकड़े

कमाल के फॉर्म में हैं पडिक्कल 

पडिक्कल ने पहली पारी में 330 गेंदों का सामना किया और 232 रन बनाए। उनके बल्ले से 29 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 70.30 की रही। रणजी ट्रॉफी 2025-26 में इस खिलाड़ी ने 5 मुकाबले खेले हैं और इसकी 9 पारियों में 66.50 की शानदार औसत के साथ 532 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 2 शतक के अलावा 1 अर्धशतक निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 232 रन रहा है।

Advertisement

पारी

राहुल के आंकड़ों पर एक नजर

राहुल ने पहली पारी में 211 गेंदों का सामना किया और 141 रन बनाए। उनके बल्ले से 11 चौके और 5 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 66.82 की रही। दूसरी पारी में इस खिलाड़ी ने 103 गेंदों का सामना कर 86 रन बनाए। उनके बल्ले से 5 चौके और 5 छक्के निकले। राहुल ने अपने प्रथम श्रेणी करियर का 25वां शतक लगाया। राहुल ने 119 मुकाबलों की 208 पारियों में 45.37 की औसत से 8,984 रन बनाए हैं।

Advertisement

जानकारी

रविचंद्रन ने जड़ा प्रथम श्रेणी करियर का छठा शतक 

कर्नाटक की दूसरी पारी में रविचंद्रन ने 149 गेंदों में 127 रन बनाए। उनके बल्ले से 12 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 85.23 की रही। ये उनके प्रथम श्रेणी करियर का छठा शतक रहा। उन्होंने 25 पारियों में 1,534 रन बनाए हैं।

Advertisement