LOADING...
केन विलियमसन ने 16 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में ये बड़े रिकॉर्ड्स किए अपने नाम 
केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकटे से संन्यास ले लिया है (फाइल तस्वीर)

केन विलियमसन ने 16 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में ये बड़े रिकॉर्ड्स किए अपने नाम 

Jun 12, 2026
05:09 pm

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के स्वर्णिम दौर की पहचान रहे केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। लगभग 16 साल तक देश का प्रतिनिधित्व करने वाले इस दिग्गज बल्लेबाज ने अपनी शानदार बल्लेबाजी, शांत नेतृत्व और निरंतर प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में खास पहचान बनाई। उन्होंने सभी प्रारूपों में कई यादगार पारियां खेलीं और कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाए। उनके संन्यास के साथ एक गौरवशाली अध्याय का अंत हो गया। आइए उनके सबसे शानदार रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

न्यूजीलैंड

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन 

विलियमसन ने 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 378 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले और 452 पारियों में 48.12 की औसत से 19,346 रन बनाए। उनके बल्ले से 48 शतक और 103 अर्धशतक निकले, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 251 रन रहा। वह न्यूजीलैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर रॉस टेलर हैं, जिन्होंने 450 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 18,199 रन बनाए थे।

शतक

न्यूजीलैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक 

विलियमसन न्यूजीलैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने अपने करियर में 48 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़े। दिलचस्प बात यह है कि पूर्व दिग्गज राहुल द्रविड़ के नाम भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 48 शतक दर्ज हैं। कीवी बल्लेबाजों में विलियमसन के बाद सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड टेलर के नाम है, जिन्होंने 40 शतक लगाए थे। इस सूची में तीसरे स्थान पर नाथन एस्टल हैं, जिनके बल्ले से 27 अंतरराष्ट्रीय शतक निकले थे।

Advertisement

टेस्ट

टेस्ट क्रिकेट में विलियमसन ने बनाए ये बड़े रिकॉर्ड्स 

टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड विलियमसन के नाम है। उन्होंने 110 टेस्ट मैचों की 195 पारियों में 6 दोहरे शतक जड़े। ब्रेंडन मैकुलम हैं ने 4 दोहरे शतक लगाए थे। विलियमसन न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन (9,515) बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। इसके अलावा उनके नाम टीम की ओर से सर्वाधिक 33 शतक भी दर्ज हैं। दूसरे स्थान पर टेलर हैं, जिन्होंने 19 टेस्ट शतक लगाए थे।

Advertisement

वनडे

ये रिकॉर्ड्स भी हैं विलियमसन के नाम 

विलियमसन वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 175 मैच की 167 पारियों में 7,256 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से इस प्रारूप में 14 शतक निकले, जो कीवी खिलाड़ियों में चौथे सबसे ज्यादा हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 2,575 रन बनाए और इस प्रारूप में न्यूजीलैंड के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इसके अलावा वह लगातार 4 टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले कीवी बल्लेबाज भी हैं।

कप्तान

कप्तान के तौर पर ऐसे रहे विलियमसन के आंकड़े 

विलियमसन ने टेस्ट में 40 मैचों में कप्तानी की। इस दौरान टीम ने 22 मुकाबले जीते, 10 हारे और 8 ड्रॉ रहे। उनकी अगुआई में न्यूजीलैंड ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का खिताब भी जीता। वनडे क्रिकेट में उन्होंने 91 मैचों में कप्तानी की, जिसमें टीम को 46 जीत और 40 हार मिली। वहीं, टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विलियमसन 75 मैचों में कप्तान रहे। इस दौरान न्यूजीलैंड ने 39 मुकाबले जीते, जबकि 34 में उसे हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement