Loading...
कगिसो रबाडा चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से होंगे बाहर- रिपोर्ट 
चोट से जूझ रहे हैं रबाडा (तस्वीर: एक्स/@ICC)

कगिसो रबाडा चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से होंगे बाहर- रिपोर्ट 

Aug 30, 2026
02:01 pm

क्या है खबर?

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ 9 अक्टूबर से घर पर टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस बीच ऐसी खबर है कि प्रोटियाज तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा इस सीरीज से बाहर होने वाले हैं। दरअसल, उनके दाहिने हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट लगी है और उनके लगभग 10 महीने तक बाहर होने की संभावना है। बता दें कि रबाडा आखिरी बार 2025 में किसी प्रथम श्रेणी मैच में खेले थे। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

रिपोर्ट 

रबाडा की रिकवरी पर लगेगा समय 

रबाडा की चोट ने दक्षिण अफ्रीका की टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

लायंस टीम के गेंदबाजी कोच एलन डोनाल्ड के अनुसार, रबाडा को दाहिने हैमस्ट्रिंग में ग्रेड-3 टियर हुआ है, जो चोट का सबसे गंभीर रूप माना जाता है।

रबाडा को यह चोट उनके विंटर ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान लगी थी।

पहले CSA ने सिर्फ हैमस्ट्रिंग चोट की पुष्टि की थी, लेकिन अब स्पष्ट हो गया है कि रिकवरी में काफी समय लगने वाला है।

रिपोर्ट 

घरेलू स्तर पर लायंस से खेलते हैं रबाडा 

रबाडा घरेलू क्रिकेट में लायंस टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस समय दक्षिण अफ्रीका में डिवीजन-1 के घरेलू मैच खेले जा रहे हैं।

ऐसे में रबाडा को उम्मीद थी कि वे 10 सितंबर को बोलैंड के खिलाफ लायंस के शुरुआती 4-दिवसीय मैच में खेलने के लिए समय पर वापसी कर लेंगे। हालांकि, मेडिकल जांच से पता चला है कि उनके रिहैबिलिटेशन में काफी ज्यादा समय लगने वाला है।

यह घरेलू दर्शकों के लिए भी बुरी खबर है।

ADVERTISEMENT

आंकड़े

शानदार रहा है रबाडा का टेस्ट करियर  

रबाडा ने दक्षिण अफ्रीका की ओर से 73 टेस्ट मैच खेले हैं और अब तक लगभग 22 की औसत के साथ 340 विकेट लिए हैं।

वह अपने टेस्ट करियर में 17 बार 5 विकेट हॉल भी ले चुके हैं। टेस्ट की एक पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 112 रन देते हुए 7 विकेट लेना रहा।

उन्होंने 2015 में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी।

ADVERTISEMENT

आंकड़े 

रबाडा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले हैं 11 टेस्ट 

रबाडा ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ अब तक 11 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 21.39 की औसत के साथ 58 विकेट चटकाए हैं।

इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 54 रन देते हुए 6 विकेट लेना रहा है। वह 4 पारियों में 5 विकेट हॉल ले चुके हैं।

घर पर खेलते हुए उन्होंने 37 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 20.08 की औसत के साथ 198 विकेट लिए हैं। इस बीच उन्होंने 10 पारियों में 5 विकेट हॉल लिए हैं।

ADVERTISEMENT