Loading...
जस्टिन ग्रीव्स ने बनाया लगातार 5 विकेट मेडन ओवर का रिकॉर्ड, टेस्ट इतिहास में पहली बार
जस्टिन ग्रीव्स ने बनाया लगातार 5 विकेट मेडन ओवर का रिकॉर्ड

जस्टिन ग्रीव्स ने बनाया लगातार 5 विकेट मेडन ओवर का रिकॉर्ड, टेस्ट इतिहास में पहली बार

Jul 28, 2026
02:29 pm

क्या है खबर?

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जस्टिन ग्रीव्स ने टेस्ट क्रिकेट के 149 साल के इतिहास में वह कारनामा कर दिखाया है जो इससे पहले दुनिया का कोई गेंदबाज नहीं कर सका। त्रिनिदाद में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन उन्होंने लगातार 5 विकेट मेडन ओवर फेंककर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने लंच से पहले और बाद में स्पेल में यह अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की।

सफलता

ग्रीव्स ने कैसे हासिल की सफलता?

ग्रीव्स ने एक समय 6 ओवर गेंदबाजी की थी और एक मेडन के साथ 27 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया था।

इसके बाद उन्होंने ऐसी घातक गेंदबाजी की, जिसने मैच का रुख बदल दिया।

उन्होंने ने लगातार 5 ओवरों में 5 विकेट चटकाए और कोई रन भी नहीं दिया। उनके 7वें से 11वें ओवर तक हर ओवर में एक-एक विकेट आया।

इसके साथ ही उन्होंने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया और अपना पहला 5 विकेट हॉल भी पूरा किया।

रिकॉर्ड

ग्रीव्स ने तोड़ा स्टुअर्ट ब्रॉड का रिकॉर्ड

ग्रीव्स ने इस बेमिसाल प्रदर्शन के साथ इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का 10 साल पुराना रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया।

ब्रॉड ने जनवरी 2016 में जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ लगातार 4 विकेट मेडन ओवर फेंके थे।

ग्रीव्स की इस गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान की पहली पारी 282 रन पर सिमट गई और टीम पहली पारी के आधार पर 29 रन की अहम बढ़त लेने में सफल रही।

ADVERTISEMENT

करियर

ग्रीव्स के टेस्ट करियर पर एक नजर

ग्रीव्स ने अपना पहला टेस्ट साल 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

उन्होंने 17 टेस्ट खेले हैं और इसकी 24 पारियों में 30.62 की औसत से 29 विकेट लिए हैं। उन्होंने एक बार 5 विकेट हॉल लिया है और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इसी मुकाबले में आया है।

बल्लेबाजी में इस खिलाड़ी ने 31 पारियों में 33.70 की औसत से 910 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 3 शतक और एक अर्धशतक निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 202* रन है।

ADVERTISEMENT