NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / जोस बटलर का इस विश्व कप में खराब प्रदर्शन जारी, नहीं लगा पाए हैं अर्धशतक
    अगली खबर
    जोस बटलर का इस विश्व कप में खराब प्रदर्शन जारी, नहीं लगा पाए हैं अर्धशतक
    भारत में बेहद खराब रहा है बटलर का प्रदर्शन (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    जोस बटलर का इस विश्व कप में खराब प्रदर्शन जारी, नहीं लगा पाए हैं अर्धशतक

    लेखन अंकित पसबोला
    Oct 26, 2023
    05:01 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 में गत विजेता इंग्लैंड क्रिकेट टीम की खराब शुरुआत रही है और टीम ने अपने शुरुआती 4 में से सिर्फ 1 मैच जीता है। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर का भी बल्ला इन मैचों में नहीं चला है।

    बटलर श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार (26 अक्टूबर) को खेले जा रहे मुकाबले में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

    आइए इस विश्व कप में उनके प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    प्रदर्शन

    अब तक 1 भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं बटलर 

    श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ आज हुए मुकाबले में बटलर 6 गेंदों में 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

    बटलर ने मौजूदा विश्व कप में 5 पारियों में 19.00 की खराब औसत और 114.45 की स्ट्राइक रेट के साथ 95 रन बनाए हैं। इस दौरान वह कोई अर्धशतक भी नहीं लगा सके हैं और 43 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है।

    उनके इस विश्व कप में स्कोर क्रमशः 43(42), 20(10), 9(18), 15(7), 8(6) रन रहे हैं।

    आंकड़े

    भारत में बेहद खराब रहा है बटलर का प्रदर्शन 

    बटलर को भारत में खेलते हुए परेशानी का सामना करना पड़ा है। आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं।

    उन्होंने भारतीय जमीं पर अब तक 13 वनडे खेले हैं, जिसकी 12 पारियों में 14.83 की खराब औसत और 100.56 की स्ट्राइक रेट से 178 रन बनाए हैं।

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान ने भारत में खेलते हुए अब तक कोई अर्धशतक नहीं लगाया है और 43 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है।

    विश्व कप

    विश्व कप में कैसा रहा है बटलर का प्रदर्शन?

    बटलर ने पहली बार 2015 के विश्व कप संस्करण में हिस्सा लिया था।

    अब तक उन्होंने इस वैश्विक प्रतियोगिता में कुल 22 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 30.44 की औसत और 124.26 की स्ट्राइक रेट के साथ 548 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं।

    पिछले विश्व कप संस्करण में उन्होंने 9 पारियों में 34.66 की औसत से 312 रन बनाए थे और उनकी टीम ने खिताब जीता था।

    वनडे करियर

    बटलर के वनडे करियर पर एक नजर

    बटलर ने अपना पहला वनडे मुकाबला पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2012 में खेला था।

    उन्होंने इंग्लैंड के लिए अब तक अब तक 174 वनडे मैच खेले हैं। इसकी 147 पारियों में उन्होंने 40.64 की औसत और 117.93 की स्ट्राइक रेट से 4,918 रन बनाए हैं।

    बटलर वनडे क्रिकेट में 26 बार नाबाद रहे हैं। उन्होंने 162 रन के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 11 शतक और 25 अर्धशतक लगाए हैं।

    पोल

    क्या बचे हुए मैचों में फॉर्म में वापसी कर पाएंगे बटलर?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जोस बटलर
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट
    वनडे विश्व कप 2023

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: फिलिप सॉल्ट ने SRH के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    बारिश में कार स्टार्ट करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? कार
    IPL 2025: ईशान किशन ने RCB के खिलाफ खेली नाबाद 94 रन की पारी, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    टेस्ट क्रिकेट: ब्रायन बेनेट ने जिम्बाब्वे के लिए में जड़ा सबसे तेज शतक, जानिए उनके आंकड़े  जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम

    जोस बटलर

    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: लुंगी एनगिडी ने तीसरे वनडे में लिए 4 विकेट  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में बने प्रमुख रिकॉर्ड्स पर एक नजर  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम घोषित  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड: जोस बटलर ने लगाया करियर का 24वां वनडे अर्धशतक बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप 2023, इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान: अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और रोचक आंकड़े  अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: अफगानिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2023: अफगानिस्तान की ओर से 150 वनडे खेलने वाले पहले क्रिकेटर बने मोहम्मद नबी वनडे विश्व कप 2023
    इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज के एशिया में 1,000 वनडे रन पूरे, जानिए आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023

    वनडे क्रिकेट

    भारत ने वनडे विश्व कप में 20 साल बाद न्यूजीलैंड को हराया, कोहली की विजयी पारी  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023, पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान: एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और रोचक आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: इंग्लैंड टीम में शामिल किए गए ब्रायडन कार्से, टोपली की लेंगे जगह वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: रहमानुल्लाह गुरबाज ने जमाया वनडे करियर का चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023

    वनडे विश्व कप 2023

    वनडे विश्व कप 2023: एंजेलो मैथ्यूज श्रीलंका टीम में शामिल, चोटिल मथीशा पथिराना की ली जगह  एंजेलो मैथ्यूज
    स्टीव स्मिथ की खराब फॉर्म से ऑस्ट्रेलिया परेशान, इस साल 23.22 की औसत से बनाए रन  स्टीव स्मिथ
    वनडे विश्व कप 2023: महमूदुल्लाह ने जमाया वनडे करियर का चौथा शतक, जानिए उनके आंकड़े  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 149 रन के बड़े अंतर से हराया दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025