NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टी-20 विश्व कप के हर संस्करण में कैसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन? 
    अगली खबर
    टी-20 विश्व कप के हर संस्करण में कैसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन? 
    टी-20 विश्व कप में जोस बटलर का बल्ला खूब चलता है (तस्वीर:@ICC)

    टी-20 विश्व कप के हर संस्करण में कैसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन? 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 22, 2024
    06:41 pm

    क्या है खबर?

    टी-20 विश्व कप 2024 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत 4 जून को स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ करेगी। इंग्लैंड ने 2022 में दूसरी बार टी-20 की ट्रॉफी अपने नाम की थी।

    अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में होने वाले आगामी संस्करण में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर पर सबकी नजरें रहेंगी।

    इस खिलाड़ी का बल्ला इस टूर्नामेंट में खूब चलता है। ऐसे में प्रत्येक संस्करण में उनके प्रदर्शन पर एक नजर डाल लेते हैं।

    #1

    बटलर ने 2012 में खेला था पहला टी-20 विश्व कप 

    बटलर ने साल 2012 में पहली बार टी-20 विश्व कप खेला था। हालांकि, उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने 5 मैच की 5 पारियों में 13.33 की औसत और 114.28 की स्ट्राइक रेट से 40 रन बनाए थे।

    2014 के विश्व कप में भी बटलर अच्छे नजर नहीं आए थे। उन्होंने 4 मैच की 4 पारियों में 18.50 की औसत और 115.62 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 74 रन बनाए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 34 रन था।

    #2

    2016 के विश्व कप में बटलर ने किया कमाल 

    टी-20 क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट में पहली बार बटलर साल 2016 में अच्छा प्रदर्शन करते नजर आए थे।

    उन्होंने 6 मैचों में 47.75 की शानदार औसत से 191 रन बनाए थे। उनकी स्ट्राइक रेट 159.16 की रही थी। उनके बल्ले से 1 अर्धशतक निकला था और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 66* रन रहा था।

    इंग्लैंड की टीम ने इस विश्व कप में फाइनल तक का सफर तय किया था, जहां उन्हें वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ हार मिली थी।

    #3

    2021 में भी जमकर बोला बटलर का बल्ला 

    2021 के टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में बटलर चौथे स्थान पर थे। उन्होंने 6 मैच की 6 पारियों में 89.66 की औसत से 269 रन बनाए थे।

    उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक निकला था। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 101* रन रहा था। वह 3 बार इस संस्करण में नाबाद रहे थे।

    इंग्लैंड सेमीफाइनल तक पहुंची थी, जहां उनको न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

    #4

    2022 टी-20 विश्व कप के स्टार थे बटलर 

    2022 के टी-20 विश्व कप में बटलर की ही कप्तानी में इंग्लैंड को जीत मिली थी। वह टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थे।

    6 मैच की 6 पारियों में उन्होंने 45 की औसत और 144.23 की स्ट्राइक रेट से 225 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले थे और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 80* रन रहा था।

    फाइनल मे पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इंग्लैंड ने हराया था और ट्रॉफी अपने नाम की थी।

    जानकारी

    टी-20 विश्व कप में बटलर का प्रदर्शन 

    बटलर ने टी-20 विश्व कप में 27 मैच की 27 पारियों में 42.05 की औसत से 799 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 144.48 की रही है। उनके बल्ले से 1 शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 101* रन रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जोस बटलर
    टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 क्रिकेट
    टी-20 विश्व कप

    ताज़ा खबरें

    रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, कुछ साल पहले गायिका ने किया था केस रिहाना
    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन
    एलन मस्क ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकारी, मीडिया के दावों को किया खारिज  एलन मस्क
    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल

    जोस बटलर

    IPL 2023: RR ने CSK को दिया 176 रन का लक्ष्य, बटलर ने खेली शानदार पारी   IPL 2023
    IPL 2023: RR ने दर्ज की सीजन की तीसरी जीत, CSK को 3 रन से हराया  IPL 2023
    IPL 2023: RR ने SRH को दिया 215 रन का लक्ष्य, पारी में बने ये रिकॉर्ड्स  राजस्थान रॉयल्स
    RR बनाम SRH: जोस बटलर 5 रन से शतक से चूके, जड़ा सीजन का चौथा अर्धशतक इंडियन प्रीमियर लीग

    टी-20 विश्व कप 2024

    टी-20 विश्व कप: एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर नजर विराट कोहली
    टी-20 विश्व कप में रोहित शर्मा की सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर टी-20 विश्व कप
    टी-20 विश्व कप: इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर एक नजर  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप: पॉवरप्ले में इन गेंदबाजों ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट शाहीन अफरीदी

    टी-20 क्रिकेट

    टी-20 विश्व कप 2024 के दौरान रोहित शर्मा बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स रोहित शर्मा
    टी-20 विश्व कप 2024 में ये ऑलराउंडर खिलाड़ी कर सकते हैं कमाल  टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप 2024 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम, शेड्यूल और अन्य सभी अहम जानकारी  टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप में दुनिया के इन धाकड़ बल्लेबाजों पर रहेगी सबकी नजरें  हेनरिक क्लासेन

    टी-20 विश्व कप

    टी-20 विश्व कप 2024: इन खिलाड़ियों के साथ नजर आ सकती है भारतीय टीम क्रिकेट समाचार
    केएल राहुल बनाम संजू सैमसन: टी-20 क्रिकेट में कैसा रहा है दोनों का प्रदर्शन? केएल राहुल
    युवराज सिंह बने टी-20 विश्व कप 2024 के ब्रांड एंबेसडर, उनके नाम हैं ये रिकार्ड्स युवराज सिंह
    गैरी कस्टर्न बने पाकिस्तानी वनडे और टी-20 टीम के कोच, जेसन गिलेस्पी को मिली ये जिम्मेदारी पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025