Loading...
जोस बटलर ने रचा इतिहास, टी-20 क्रिकेट में 15,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
जोस बटलर ने इतिहास रच दिया है (फाइल तस्वीर)

जोस बटलर ने रचा इतिहास, टी-20 क्रिकेट में 15,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने

Sep 18, 2026
08:39 am

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने टी-20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। वह इस प्रारूप में 15,000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने हैं। बटलर ने किरोन पोलार्ड को पीछे छोड़कर टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। बटलर ने यह उपलब्धि श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में हासिल की। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

आंकड़े

टी-20 क्रिकेट में ऐसे हैं बटलर के आंकड़े 

पोलार्ड के नाम टी-20 क्रिकेट में 754 मैचों में 14,999 रन हैं।

क्रिकइंफो के अनुसार, बटलर ने 528 टी-20 मैचों की 497 पारियों में 35.46 की औसत और 147.46 के स्ट्राइक रेट से 15,000 रन बनाए हैं।

उनके नाम 9 शतक और 107 अर्धशतक हैं। बटलर ने अब तक 1,363 चौके और 659 छक्के भी लगाए हैं।

इस सूची में तीसरे स्थान पर एलेक्स हेल्स हैं, जिन्होंने 537 मैचों की 531 पारियों में 14,581 रन बनाए हैं।

दूसरे

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज 

बटलर ने इंग्लैंड के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4,322 रन बनाए हैं। वह इस प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

उन्होंने पहले मुकाबले में भारत के रोहित शर्मा (4,231) को पीछे छोड़ा था।

पाकिस्तान के बाबर आजम 4,596 रन के साथ उनसे आगे हैं। बटलर ने इस प्रारूप में 190 छक्के और 401 चौके लगाए हैं।

उनके नाम 2 शतक और 29 अर्धशतक हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 149.65 की है।

ADVERTISEMENT

टी-20

लीग क्रिकेट में ऐसे हैं बटलर के आंकड़े 

बटलर के टी-20 क्रिकेट में बड़ी संख्या में रन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आए हैं।

इस लीग में 3 फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके बटलर ने 138 मुकाबलों में 39.70 की शानदार औसत से 4,646 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक शामिल हैं।

उन्होंने विटालिटी ब्लास्ट में 2,688 और द हंड्रेड में 1,249 रन बनाए हैं।

बटलर के नाम SA20 में 965, बिग बैश लीग (BBL) में 605, BPL में 225 और चैंपियन लीग में 59 रन दर्ज हैं।

ADVERTISEMENT

पारी

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 में ऐसी रही बटलर की पारी 

श्रीलंका ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 149 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 150 रन का लक्ष्य रखा।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बटलर ने इंग्लैंड को मजबूत शुरुआत दिलाई। उन्होंने एन्यूरिन डोनाल्ड के साथ पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़े।

हालांकि, इसके बाद दोनों बल्लेबाज जल्द ही पवेलियन लौट गए।

बटलर ने 16 गेंदों का सामना किया और 30 रन बनाए। उनके बल्ले से 4 चौके और एक छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 187.50 की रही।

ADVERTISEMENT