Loading...
जोस बटलर 200 वनडे मुकाबले खेलने वाले इंग्लैंड के दूसरे खिलाड़ी बने, जानिए आंकड़े
जोस बटलर 200 वनडे मुकाबले खेलने वाले इंग्लैंड के दूसरे खिलाड़ी बने

जोस बटलर 200 वनडे मुकाबले खेलने वाले इंग्लैंड के दूसरे खिलाड़ी बने, जानिए आंकड़े

Jul 14, 2026
03:54 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जा रहा है। इसमें इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर के नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। यह उनके वनडे करियर का 200वां मुकाबला है। वह इस मुकाम पर पहुंचने वाले इंग्लैंड के केवल दूसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले इयोन मोर्गन (225) ही यह कारनामा कर पाए हैं। आइए बटलर के वनडे करियर पर नजर डालते हैं।

करियर

कैसा रहा है बटलर का वनडे करियर?

बटलर ने साल 2012 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर का आगाज किया था।

वह अब तक 200 मैच की 171 पारियों में 39.11 की औसत से 5,515 रन बना चुके हैं। इसमें 11 शतक और 15 अर्धशतक शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 162 रन का रहा है।

वह इंग्लैंड के लिए इस प्रारूप में तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस मामले में केवल जो रूट (7,466) और इयोन मोर्गन (6,957) ही उनसे आगे हैं।

संघर्ष

विश्व कप की जीत और कप्तानी की चुनौतियां

बटलर का सबसे यादगार पल जुलाई 2019 में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर वनडे विश्व कप का खिताब जीतना रहा है। उन्होंने उस फाइनल में अर्धशतक जड़ा था।

3 साल बाद मोर्गन के संन्यास के बाद बटलर को कप्तानी सौंपी गई और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड को जीत दिलाई।

हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उन्होंने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। वह इंग्लैंड की बल्लेबाजी की धूरी हैं।

ADVERTISEMENT

रिकॉर्ड

बटलर के नाम दर्ज हैं ये वनडे रिकॉर्ड

बटलर की स्ट्राइक रेट 115.2 है, जो इस प्रारूप में 5,000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में दूसरी सर्वश्रेष्ठ है। वह पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी (117) से ही पीछे हैं।

बटलर वनडे में न्यूनतम 2,500 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में 36 से अधिक औसत और 110 से अधिक की स्ट्राइक रेट वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।

वनडे में उनके 184 छक्कों का आंकड़ा सक्रिय खिलाड़ियों में भारत के रोहित शर्मा (363) के बाद दूसरे स्थान पर है।

ADVERTISEMENT