NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / जोस बटलर ने और जैकब बेथेल ने भारत के खिलाफ खेली अर्धशतकीय पारी, जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    जोस बटलर ने और जैकब बेथेल ने भारत के खिलाफ खेली अर्धशतकीय पारी, जानिए आंकड़े 
    जोस बटलर ने कप्तानी पारी खेली (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    जोस बटलर ने और जैकब बेथेल ने भारत के खिलाफ खेली अर्धशतकीय पारी, जानिए आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 06, 2025
    05:50 pm

    क्या है खबर?

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जोस बटलर और मध्यक्रम के बल्लेबाज जैकब बेथेल ने भारत के खिलाफ पहले वनडे में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

    बटलर के बल्ले से 52 और बेथेल के बल्ले से 51 रन निकले। वनडे में बटलर का 27वां और बेथेल का दूसरा अर्धशतक रहा।

    भारत के खिलाफ इंग्लैंड के कप्तान का चौथा और बेथेल का यह पहला अर्धशतक था। ऐसे में आइए दोनों के आंकड़ों पर नजर डाल लेते हैं।

    पारी

    ऐसी रही दोनों की पारी 

    बटलर नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने आए। उस समय इंग्लैंड का स्कोर सिर्फ 111 रन था। उन्होंने 67 गेंदों का सामना किया और 52 रन बनाए। उनके बल्ले से 4 चौके निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 77.61 की रही।

    नंबर-6 पर बल्लेबाजी करने आए बेथेल ने 64 गेंदों का सामना किया और 51 रन बनाए। उनके बल्ले से 3 चौके और 1 छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 79.69 की रही।

    दोनों के बीच 87 गेंदों में 59 रन की साझेदारी हुई।

    पहला

    भारतीय सरजमीं पर बटलर का पहला अर्धशतक 

    भारतीय सरजमीं पर बटलर ने पहला अर्धशतक लगाया है। उनका भारत में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है।

    उन्होंने अब तक यहां 18 वनडे मुकाबले खेले हैं। इसकी 17 पारियों में 16.05 की बेहद खराब औसत के साथ सिर्फ 273 रन बनाने में सफल रहे हैं।

    उनके बल्ले से सिर्फ 1 अर्धशतक निकला है। इंग्लैंड के कप्तान ने भारत के खिलाफ कुल 24 वनडे मैच खेले हैं। इसकी 21 पारियों में 23.19 की औसत से 487 रन बनाए हैं।

    करियर

    ऐसा रहा है बटलर का वनडे करियर

    बटलर ने अपना पहला वनडे मुकाबला साल 2012 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक इंग्लैंड के लिए 182 वनडे मैच खेले हैं। इसकी 155 पारियों में 39.64 की औसत से 5,074 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 11 शतक और 27 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 162* रन रहा है।

    इस खिलाड़ी ने अपने वनडे करियर में सबसे ज्यादा रन (969) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ बनाए हैं।

    जानकारी

    बेथेल के वनडे करियर पर एक नजर 

    बेथेल ने 9 वनडे खेले हैं। इसकी 8 पारियों में 31.14 की औसत से 218 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 2 अर्धशक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 55 रन है। इस खिलाड़ी ने अपना पहला वनडे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट
    जोस बटलर

    ताज़ा खबरें

    देश में कोरोना वायरस के मामले 2,700 पार, 24 घंटे में 7 लोगों की मौत कोरोना वायरस
    टाटा हैरियर EV से लेकर MG साइबरस्टर जून में होंगी लॉन्च, जानिए इनकी खासियत  टाटा मोटर्स
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    उत्तर प्रदेश: हरदोई में अनियंत्रित होकर पलटी बारातियों से भरी कार; 6 की मौत, 5 घायल उत्तर प्रदेश

    भारतीय क्रिकेट टीम

    वरुण चक्रवर्ती ने इंग्लैंड के खिलाफ झटके 5 विकेट, ये बड़े रिकॉर्ड्स किए अपने नाम   वरुण चक्रवर्ती
    इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 में भारत को 26 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज  चैंपियंस ट्रॉफी में भारत
    पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को मिलेगा पद्मश्री, जानिए कैसा रहा उनका करियर और सफर रविचंद्रन अश्विन

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    भारत की जीत पर जोफ्रा आर्चर का अजीब बयान, कहा- किस्मत से मिली जीत भारतीय क्रिकेट टीम
    दूसरे टी-20 के लिए इंग्लैंड ने घोषित की अपनी प्लेइंग इलेवन, ये खिलाड़ी हुआ बाहर भारतीय क्रिकेट टीम
    शिवम दुबे इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल- रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट टीम
    भारतीय टीम को बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हुए ये 2 खिलाड़ी  भारतीय क्रिकेट टीम

    वनडे क्रिकेट

    भारतीय महिला टीम ने दूसरे वनडे में आयरलैंड को हराया, सीरीज में बनाई अजेय बढ़त भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    भारत बनाम आयरलैंड: प्रतिका रावल ने वनडे में अपना पहला शतक लगाया, ये बनाए रिकॉर्ड्स भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    भारतीय महिला टीम ने पहली बार वनडे में बनाए 400 रन, ये रिकॉर्ड्स किए अपने नाम  भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    भारतीय महिला टीम ने तीसरे वनडे में आयरलैंड को हराया, 3-0 से सीरीज की क्लीन स्वीप  भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    जोस बटलर

    जैक कैलिस ने की भविष्यवाणी, वनडे विश्व कप 2023 में सर्वाधिक रन बनाएगा ये बल्लेबाज वनडे विश्व कप 2023
    इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: जोस बटलर ने जमाया वनडे करियर का 25वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  क्रिकेट समाचार
    पहला वनडे: कॉनवे-मिचेल की रिकॉर्ड साझेदारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    दूसरा वनडे: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025