भारत बनाम वेस्टइंडीज: जॉन कैंपबेल ने जड़ा वनडे करियर का पहला अर्धशतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स
क्या है खबर?
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार अर्धशतकीय पारी (62) खेली। साल 2019 में अपना पहला वनडे खेलने वाले कैंपबेल के वनडे करियर का यह पहला ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 49 गेंदों में पूरा किया। कैंपबेल ने अपने सलामी जोड़ीदार जस्टिन ग्रीव्स के साथ मिलकर मैच में कई रिकॉर्ड्स बनाए। ऐसे में आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।
पारी
ऐसी रही कैंपबेल की पारी और साझेदारी
कैंपबेल ने 60 गेंदों का सामना किया और 62 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 6 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 103.33 की रही।
पहले विकेट के लिए उन्होंने ग्रीव्स के साथ 116 गेंदों में 135 रन की साझेदारी निभाई। कैंपबेल को कुलदीप यादव ने पवेलियन भेजा।
24 सालों के बाद वेस्टइंडीज की सलामी जोड़ी ने भारत में वनडे में भारत के खिलाफ 100+ रन की साझेदारी की है।
ओवर
10 ओवर में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे में वेस्टइंडीज ने 10 ओवर की समाप्ति पर 85/0 रन बनाए।
यह भारत के खिलाफ वनडे में 10 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
इस सूची में 2019 में पोर्ट ऑफ स्पेन में बनाया गया 114/0 का स्कोर सबसे ऊपर है।
साल 2002 में वडोदरा में वेस्टइंडीज ने 86/0 रन बनाए थे। इसके बाद 1998 में ढाका में 82/1 और 2002 में अहमदाबाद में 81/1 का स्कोर रहा था।
जानकारी
साल 2009 के बाद पहली बार हुआ ऐसा
साल 2009 के बाद पहली बार भारत के खिलाफ वनडे में वेस्टइंडीज के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 50+ का स्कोर बनाया है। उस समय क्रिस गेल और रनाको मॉर्टन ने यह उपलब्धि हासिल की थी।
करियर
कैंपबेल के वनडे करियर पर एक नजर
33 साल के कैंपबेल ने साल 2019 से लेकर अब तक 15 वनडे मुकाबले खेले हैं। इसकी 13 पारियों में एक बार नाबाद रहते हुए 35.08 की औसत से 421 रन बनाने में सफल रहे हैं।
उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 179 रन रहा है।
कैंपबेल ने एकमात्र शतकीय पारी आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2019 में खेली थी। लिस्ट-A क्रिकेट में उनका यह 12वां पचासा है।