
टेस्ट क्रिकेट: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट का भारत के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू होने जा रही है।
इस बार सभी की निगाहें एक बार फिर अनुभवी बल्लेबाज जो रूट पर टिकी होंगी।
रूट ने सालों से भारत के खिलाफ शानदार पारियां खेली हैं और कई बार अकेले दम पर मुकाबले का रुख बदला है।
ऐसे में यह जानना दिलचस्प होगा कि उनका भारत के खिलाफ टेस्ट में प्रदर्शन कैसा रहा है?
आइए उसपर एक नजर डालते हैं।
रन
भारत के खिलाफ ऐसे हैं रूट के आंकड़े
भारत के खिलाफ रूट ने पहला टेस्ट 2012 में खेला था।
उन्होंने अब तक 30 मुकाबले खेले हैं और इसकी 55 पारियों में 58.08 की औसत से 2,846 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से इस टीम के खिलाफ 10 शतक और 11 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 218 रन रहा है।
रूट ने अपने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा रन भारतीय टीम के खिलाफ ही बनाए है।
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ उनके बल्ले से 2,428 रन निकले हैं।
इंग्लैंड
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
रूट भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।
दूसरे स्थान पर सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 32 टेस्ट की 53 पारियों में 51.73 की उम्दा औसत के साथ 2,553 रन बनाए हैं।
उनके बल्ले से 7 शतक और 13 अर्धशतक निकले हैं। तेंदुलकर का इंग्लैंड के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ स्कोर 193 रन रहा है।
सुनील गावस्कर (2,482) तीसरे और एलिस्टेयर कुक (2,431) चौथे स्थान पर हैं।
आंकड़े
इंग्लैंड की धरती पर ऐसे रहे हैं रूट के आंकड़े
इंग्लैंड की सरजमीं पर रूट ने पहला टेस्ट मैच साल 2013 में खेला था।
अब तक इस खिलाड़ी ने 79 मुकाबले खेले हैं और इसकी 138 पारियों में 54.77 की शानदार औसत के साथ 6,792 रन बनाए हैं। रूट के बल्ले से 21 शतक और 32 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 254 रन रहा है।
इंग्लैंड की धरती पर भारत के खिलाफ रूट ने 15 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 74.95 की औसत से 1,574 रन बनाए हैं।
करियर
रूट के टेस्ट करियर पर एक नजर
रूट ने पहला टेस्ट मैच साल 2012 में भारतीय टीम के खिलाफ नागपुर में खेला था।
उन्होंने अब तक 153 टेस्ट मुकाबले खेले हैं और इसकी 279 पारियों में 50.80 की उम्दा औसत के साथ 13,006 रन बनाने में सफल रहे हैं।
उनके बल्ले से 36 शतक और 65 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 262 रन रहा है।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन तेंदुलकर (15,921) के नाम है।