Loading...
जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में जड़ा 68वां अर्धशतक, सचिन तेंदुलकर की बराबरी की
रूट ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक अर्धशतकों के मामले में तेंदुलकर की बराबरी की

जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में जड़ा 68वां अर्धशतक, सचिन तेंदुलकर की बराबरी की

लेखन Manoj Panchal
Aug 20, 2026
11:55 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में 66 रन बनाए। उनकी पारी में 10 चौके शामिल थे। बारिश से प्रभावित दूसरे दिन रूट ने जॉर्डन कॉक्स के साथ मिलकर इंग्लैंड की पारी संभाली। दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। रूट खुर्रम शहजाद की गेंद पर आउट हुए। यह रुट का टेस्ट में 68वां अर्धशतक रहा और उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है।

आंकड़े 

सर्वाधिक अर्धशतकों की बराबरी की

रूट ने 167 टेस्ट की 305 पारियों में 14,180 रन पूरे कर लिए हैं और उनका औसत 50.64 का है।

उन्होंने 41 शतकों के साथ अपना 68वां अर्धशतक लगाया है। इसके साथ ही रूट ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक अर्धशतकों के मामले में तेंदुलकर की बराबरी कर ली है।

रूट और तेंदुलकर 68-68 अर्धशतकों के साथ शीर्ष पर हैं। शिवनारायण चंद्रपॉल के 66, जबकि एलन बॉर्डर के नाम 63 अर्धशतक दर्ज हैं।

अन्य आंकड़े 

पाकिस्तान के खिलाफ और घरेलू मैदान पर आंकड़े

पाकिस्तान के खिलाफ रूट ने 19 मैचों में 1,553 रन बनाए हैं और उनका औसत 53.55 है।

यह पाकिस्तान के खिलाफ उनका 8वां अर्धशतक रहा। उन्होंने 2 शतक भी लगाए हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ वह 1,500 रन पूरे करने वाले दूसरे इंग्लिश बल्लेबाज बने। एलेस्टेयर कुक के 1,719 रन हैं।

घरेलू मैदान पर रूट के 88 मैचों की 154 पारियों में 54.53 औसत से 7,566 रन हो गए हैं।

फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में उनके 92 अर्धशतक हो गए हैं।

ADVERTISEMENT