Page Loader
 इंग्लैंड बनाम भारत: टेस्ट में जो रूट का ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर कैसा रहा है प्रदर्शन?
जो रूट शानदार फॉर्म में हैं (तस्वीर: एक्स/@Wessy_x)

 इंग्लैंड बनाम भारत: टेस्ट में जो रूट का ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर कैसा रहा है प्रदर्शन?

Jul 16, 2025
11:16 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में 23 जुलाई से भिड़ना है। यह मुकाबला ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर के मैदान पर खेला जाएगा, जिसे दोनों टीमें जीतना चाहेंगी। लॉर्ड्स टेस्ट में शानदार शतक जड़ने वाले जो रूट से टीम को एक बार फिर काफी उम्मीदें होंगी। दूसरी पारी में भी रूट ने उपयोगी 40 रन बनाए थे। ऐसे में आइए ओल्ड ट्रैफर्ड में उनके आंकड़े पर एक नजर डाल लेते हैं।

रन

ओल्ड ट्रैफर्ड में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं रूट 

इंग्लैंड के लिए यहां सबसे ज्यादा रन रूट ने ही बनाए हैं। उनके बल्ले से 11 मैच में 65.20 की औसत से 978 रन निकले हैं। उन्होंने यहां 1 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं। उनकी औसत 65.20 की रही है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 254 रन रहा है। उनके बाद डेनिस कॉम्पटन ने 8 मैचों में 81.80 की औसत से 818 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 3 शतक और 4 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 158 रन था।

दोहरा शतक

ओल्ड ट्रैफर्ड में दोहरा शतक जड़ चुके हैं रूट 

रूट ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर में अब तक 6 दोहरे शतक लगाए हैं। इनमें से 1 बार वह ओल्ड ट्रैफर्ड में भी दोहरा शतक जड़ चुके हैं। पूर्व इंग्लिश कप्तान ने इस मैदान पर 2016 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ अपनी पहली पारी में 406 गेंदों का सामना करते हुए 254 रन बनाए थे। अपनी उस बड़ी पारी में उन्होंने 27 चौके लगाए थे। इंग्लैंड ने वह मुकाबला 330 रन से जीता था।

भारत

भारत के खिलाफ कमाल के हैं रूट के आंकड़े 

रूट ने भारत के खिलाफ पहला टेस्ट 2012 में खेला था। अब तक उन्होंने 33 मुकाबले खेले हैं और इसकी 61 पारियों में 57.38 की उम्दा औसत के साथ 3,099 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 11 शतक और 12 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 218 रन रहा है। इंग्लैंड की धरती पर उन्होंने 82 मुकाबले खेले हैं और इसकी 144 पारियों में 54.61 की औसत से 7,045 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 22 शतक जड़े हैं।

करियर

ऐसा रहा है रूट का टेस्ट करियर 

रूट ने पहला टेस्ट मैच साल 2012 में भारतीय टीम के खिलाफ नागपुर में खेला था। उन्होंने अब तक 156 टेस्ट मुकाबले खेले हैं और इसकी 285 पारियों में 50.80 की उम्दा औसत के साथ 13,259 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 37 शतक और 66 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 262 रन रहा है। टेस्ट क्रिकेट में वह इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।