Loading...
जो रूट फिर बने इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान, स्टीफन फ्लेमिंग बने प्रमुख कोच
रूट बने कप्तान (तस्वीर: एक्स/@ICC)

जो रूट फिर बने इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान, स्टीफन फ्लेमिंग बने प्रमुख कोच

Jul 30, 2026
03:32 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने दिग्गज बल्लेबाज जो रूट को फिर से टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया है। बेन स्टोक्स के संन्यास लेने के बाद बोर्ड ने रूट को ये जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ-साथ ECB ने स्टीफन फ्लेमिंग को अपनी टेस्ट टीम का नया कोच बनाया है। वह ब्रेंडन मैकुलम की जगह लेने के लिए तैयार हैं। ECB ने गुरुवार (30 जुलाई) को आधिकारिक तौर पर ये ऐलान किया है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

बयान 

ECB ने जारी किया बयान 

ECB ने कहा कि फ्लेमिंग का कोचिंग अनुभव टीम के काम आएगा।

बोर्ड ने अपने बयान में कहा, "फ्लेमिंग दुनिया के सबसे सम्मानित क्रिकेट कोच में से एक हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उनका 18 साल का जुड़ाव रहा है। एक खिलाड़ी के तौर पर 111 मैचों के करियर में वे न्यूजीलैंड के सबसे सफल टेस्ट कप्तान रहे। बतौर खिलाड़ी फ्लेमिंग न्यूजीलैंड के सबसे लंबे समय तक (80 टेस्ट) और सबसे सफल (28 जीत) टेस्ट कप्तान रहे।"

बयान 

फ्लेमिंग ने अपनी उत्सुकता जाहिर की 

इंग्लैंड पुरुष टीम के कोच फ्लेमिंग ने कहा, "मैं इंग्लैंड के साथ टेस्ट कोच के तौर पर जुड़ने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। यह दुनिया भर के क्रिकेट में सबसे प्रतिष्ठित कोचिंग पदों में से एक है और इस पद पर नियुक्त होना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं खिलाड़ियों के साथ काम करने और ब्रेंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स की मेहनत से मिली कामयाबियों को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं।"

ADVERTISEMENT

बयान 

रूट ने भी अपनी खुशी जाहिर की 

रूट ने कप्तान बनने के बाद कहा, "इंग्लैंड की पुरुष टेस्ट टीम का कप्तान फिर से बनने के लिए कहा जाना मेरे लिए बहुत सम्मान और सौभाग्य की बात है। टेस्ट कप्तानी एक मुश्किल लेकिन बहुत संतोषजनक काम है। पिछले महीने मेकुलम के साथ काम करते हुए इसका थोड़ा अनुभव लेने के बाद मैं खिलाड़ियों की इस नई पीढ़ी को आगे ले जाने के लिए उत्साहित हूं।"

ADVERTISEMENT

कप्तानी 

रूट की कप्तानी में इंग्लैंड ने जीते हैं 27 टेस्ट

रूट ने 65 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी की है और सबसे अधिक टेस्ट में इंग्लैंड की कप्तानी करने वाले खिलाड़ी हैं।

इंग्लिश कप्तान के रूप में रूट ने सबसे अधिक 27 जीत और सबसे अधिक 27 हार झेली हैं।

उन्होंने कप्तान के रूप में इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक 5,418 रन बनाने के साथ ही सबसे अधिक 14 शतक और सबसे अधिक 27 अर्धशतक भी लगाए हैं।

ADVERTISEMENT