Loading...
जो रूट 8,000 वनडे रन पूरे करने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने, जानिए उनके आंकड़े 
रूट ने अपने 8000 वनडे रन पूरे किए (तस्वीर: एक्स/@ICC)

जो रूट 8,000 वनडे रन पूरे करने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने, जानिए उनके आंकड़े 

Oct 22, 2026
05:25 pm

क्या है खबर?

त्रिकोणीय वनडे सीरीज में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच के दौरान बड़ा रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने रावलपिंडी मैच में 69 रन की पारी खेली और इस बीच वनडे क्रिकेट में अपने 8,000 रन पूरे किए। वह इंग्लैंड की ओर से इस आंकड़े को छूने वाले पहले बल्लेबाज बने। आइए उनके वनडे प्रारूप के आंकड़ों और रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

पारी 

शानदार रही रूट की पारी 

इंग्लैंड ने जब 74 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट खोया, तब रूट क्रीज पर आए।

उन्होंने 66 गेंदों का सामना करते हुए 69 रन बनाए। अपनी इस अर्धशतकीय पारी में उन्होंने 8 चौके लगाए।

यह उनके वनडे करियर का कुल 49वां अर्धशतक साबित हुआ।

इस बीच उन्होंने हैरी ब्रूक के साथ मिलकर 159 रन की साझेदारी की।

मैच के 38वें ओवर में असिथा फर्नांडो ने उनका विकेट लिया।

आंकड़े 

8,000 वनडे रन वाले पहले इंग्लिश बल्लेबाज बने रूट 

रूट वनडे क्रिकेट में 8,000 रन बनाने वाले विश्व के कुल 34वें और इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने।

अब तक वनडे में उन्होंने 197 मैचों की 186 पारियों में 50.66 की औसत के साथ 8,005 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 20 शतक और 49 अर्धशतक लगाए हैं।

इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर 166 रन रहा है। वह 9 वनडे पारियों में शून्य पर भी आउट हुए हैं।

ADVERTISEMENT

आंकड़े 

घर पर और विदेशों में रूट का प्रदर्शन  

रूट ने 2013 में अपना वनडे डेब्यू किया था।

क्रिकइंफो के अनुसार, रूट ने अपने घरेलू मैदानों पर खेले गए 102 वनडे मैचों में 51.33 की औसत से 4,107 रन बनाए हैं। इसमें 10 शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं।

विदेशी मैदानों (विपक्षी टीम के घरेलू मैदानों) पर रूट का औसत 52.22 है, जहां उन्होंने 3,029 रन बनाए हैं।

तटस्थ स्थानों पर उनके नाम 43.45 की औसत से 869 रन हैं, जिसमें 2 शतक शामिल हैं।

ADVERTISEMENT

आंकड़े 

रूट ने नंबर-3 पर अपने 5,500 रन पूरे किए 

रूट वनडे में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

ऐसी 122 पारियों में इस इंग्लिश बल्लेबाज ने 53.59 की औसत से 5,520 रन बनाए हैं, जिसमें 14 शतक और 39 अर्धशतक शामिल हैं।

रूट के सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी जोनाथन ट्रॉट (2,585 रन) हैं।

रूट ने 69 रनों की पारी के साथ श्रीलंका के खिलाफ 36 वनडे मैचों (33 पारियों) में 62.84 की औसत से कुल 1,571 रन बनाए हैं।

ADVERTISEMENT