Loading...
जो रूट ने लगातार LBW आउट होने की आलोचनाओं पर दिया करारा जवाब, जानिए क्या कहा
जो रूट ने लगातार LBW आउट होने की आलोचनाओं पर करारा जवाब दिया है

जो रूट ने लगातार LBW आउट होने की आलोचनाओं पर दिया करारा जवाब, जानिए क्या कहा

Sep 01, 2026
05:11 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जो रूट ने लगातार LBW आउट होने के चलते अपनी बल्लेबाजी तकनीक पर उठ रहे सवालों को सिरे से खारिज कर दिया है। हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के दौरान भी रूट इसी अंदाज में आउट हुए हैं, जिसके बाद उनकी तकनीक पर सवाल खड़े हो गए थे। हालांकि, रूट ने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए साफ किया है कि वह इस समस्या से उबरने में पूरी तरह सक्षम हैं।

बयान

एक वजह है कि मेरे नाम 14,000 टेस्ट रन हैं - रूट

रूट ने BBC को दिए साक्षात्कार में अपना पक्ष रहते हुए कहा, "मैंने लंबे समय तक यह खेल खेला है और मैंने हमेशा इन समस्याओं को हल करने और उनसे पार पाने का रास्ता ढूंढा है।"

उन्होंने कहा, "मैं इसे (मौजूदा समस्या को) भी उससे अलग नहीं देखता। एक वजह है कि आज मेरे खाते में 14,000 रन दर्ज हैं और एक ठोस वजह है कि मैं इस स्तर पर पिछले करीब 15 सालों से लगातार खेल रहा हूं।"

निराशा

लगातार एक ही तरीके से आउट होने पर निराशा

रूट ने यह स्वीकार किया कि बार-बार एक ही अंदाज में आउट होना निराशाजनक है, लेकिन किस्मत ने भी उनका साथ नहीं दिया।

उन्होंने कहा, "बेशक, यह निराशाजनक है कि इस तरह का एक ट्रेंड दिख रहा है। इसमें शायद 4 'अंपायर्स कॉल' शामिल रहे हैं, जो दूसरे पक्ष में भी जा सकते थे। इसके अलावा गेंद शायद पहले के मुकाबले कहीं अधिक दिशा बदल रही है। मुझे पूरा भरोसा है कि मैं इस दौर से बाहर निकल जाऊंगा।"

ADVERTISEMENT

सवाल

रूट ने नई ड्यूक्स गेंद पर उठाया सवाल

रूट ने मौजूदा सीरीज में बल्लेबाजों के सामने आ रही दिक्कतों के लिए नई ड्यूक्स गेंद को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि इस साल गेंदें काफी अलग हैं। इन पर एक अलग लैकर लगा हुआ है। हालांकि, मेरे पास इसका कोई पुख्ता सबूत नहीं है, मुझे शायद ड्यूक्स कंपनी से इस बारे में बात करनी होगी। गेंद की सीम पर एक अलग लैकर है ताकि गेंद जल्दी आकार न खोए और उन्हें बार-बार बदलना न पड़े।"

ADVERTISEMENT

आंकड़े

पिछली 10 टेस्ट पारियों में 8 बार LBW हुए रूट

रूट पिछली 10 टेस्ट पारियों में से कुल 8 बार LBW आउट हुए हैं। वर्तमान टेस्ट सीरीज के दौरान भी रूट 3 बार LBW आउट हुए हैं।

इससे पहले साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई घरेलू सीरीज में भी वह 8 पारियों में 6 बार इसी तरह आउट हुए थे।

इन खराब पारियों के बावजूद जो रूट टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 14,000 या उससे अधिक रन बनाने वाले दुनिया के केवल दूसरे बल्लेबाज बने हुए हैं।

ADVERTISEMENT