Loading...
जो रूट तीसरे सर्वाधिक टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी बने, रिकी पोंटिंग-स्टीव वॉ को पीछे छोड़ा
रूट ने टेस्ट मैच खेलने के मामले में पोंटिंग को पीछे छोड़ा (तस्वीर: एक्स/@ICC)

जो रूट तीसरे सर्वाधिक टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी बने, रिकी पोंटिंग-स्टीव वॉ को पीछे छोड़ा

Sep 09, 2026
04:48 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान जो रूट ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में उतरते ही बड़ा मुकाम हासिल किया। दरअसल, एजबेस्टन में खेला जा रहा मुकाबला उनके टेस्ट करियर का 169वां मैच साबित हुआ। इसके साथ ही वह अब टेस्ट क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। आइए उनके बेमिसाल करियर पर एक नजर डालते हैं।

आंकड़ा 

रूट ने रिकी पोंटिंग और मार्क वॉ को पीछे छोड़ा

क्रिकइंफो के मुताबिक, रूट से ज्यादा टेस्ट मैच सिर्फ सचिन तेंदुलकर और जेम्स एंडरसन ने खेले हैं।

तेंदुलकर ने सर्वाधिक 200 टेस्ट खेलकर अपने टेस्ट करियर का अंत किया था, जबकि एंडरसन ने अपने करियर में 188 टेस्ट खेले थे।

रूट ने सर्वाधिक टेस्ट मैच खेलने के मामले में रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ को पीछे छोड़ा। बता दें कि पोंटिंग और वॉ ने 168 टेस्ट मैच खेले थे।

करियर 

बेमिसाल है रूट का टेस्ट करियर 

टेस्ट क्रिकेट में रूट ने अपना पहला मुकाबला साल 2012 में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

उन्होंने अब तक 169 टेस्ट खेले हैं और इसकी 307 पारियों में लगभग 50 की उम्दा औसत के साथ 14,208 रन बनाने में सफल रहे हैं।

उनके बल्ले से 41 शतक और 68 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 262 रन रहा है।

साल 2025 में इस खिलाड़ी ने 18 पारियों में 50.31 की औसत से 805 रन बनाए थे।

ADVERTISEMENT