Loading...
जो रूट और लियाम डॉसन ने भारत के खिलाफ जड़े अर्धशतक, ये रिकॉर्ड्स बनाए
जो रूट ने शानदार पारी खेली (फाइल तस्वीर)

जो रूट और लियाम डॉसन ने भारत के खिलाफ जड़े अर्धशतक, ये रिकॉर्ड्स बनाए

Jul 14, 2026
08:29 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में जो रूट (76*) और लियाम डॉसन (68) ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं। रूट के वनडे करियर का यह 46वां अर्धशतक रहा। भारत के खिलाफ उन्होंने अपना 5वां पचासा जड़ा। वहीं, डॉसन का यह पहला ही अर्धशतक है। दोनों की पारियों के दम पर इंग्लैंड की टीम 258 रन बनाने में सफल रही। आइए दोनों की पारियों पर एक नजर डाल लेते हैं।

पारी

ऐसी रही दोनों खिलाड़ियों की पारी और साझेदारी 

एक समय इंग्लैंड के 6 बल्लेबाज 107 रन पर पवेलियन में थे। यहां से डॉसन और रूट के बीच 134 गेंदों में 121 रन की साझेदारी हुई।

रूट ने 57 गेंदों में और डॉसन ने 65 गेंदों में अर्धशतक पूरे किए।

रूट 76 गेंदों में 76 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके बल्ले से 6 चौके और एक छक्का निकला।

डॉसन 83 गेंदों में 68 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 6 चौके और एक छक्का लगाया।

उपलब्धि

डॉसन ने हासिल की ये उपलब्धि 

डॉसन ने 36 साल और 135 दिन की उम्र में अपना पहला वनडे अर्धशतक लगाया। इसके साथ ही वह 36 साल की उम्र के बाद वनडे में पहला अर्धशतक लगाने वाले इंग्लैंड के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं।

ज्यॉफ्री बॉयकॉट ने 38 साल और 245 दिन की उम्र में ऐसा किया था।

डॉसन ने भारत के खिलाफ वनडे में 8वें या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड लिए दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। उनसे आगे सैम कर्रन (95 रन) हैं।

ADVERTISEMENT

रिकॉर्ड

रूट और डॉसन की साझेदारी से ये रिकॉर्ड्स बने 

रूट और डॉसन के बीच 121 रन की साझेदारी हुई। यह भारत के खिलाफ वनडे में 7वें विकेट या उससे नीचे के लिए इंग्लैंड की किसी भी जोड़ी की सबसे बड़ी साझेदारी है।

रूट और डॉसन 7वें विकेट या उससे नीचे के लिए भारत के खिलाफ वनडे में शतकीय साझेदारी करने वाली इंग्लैंड की सिर्फ दूसरी जोड़ी बन गई है।

वहीं, वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए 7वें विकेट या उससे नीचे की यह चौथी सबसे बड़ी साझेदारी है।

ADVERTISEMENT

वनडे

ऐसा रहा है दोनों खिलाड़ियों का वनडे करियर 

रूट ने अपना पहला वनडे 2013 में खेला था। उन्होंने 190 मैच खेले हैं और इसकी 179 पारियों में 50.01 की औसत से 7,653 रन बनाए हैं।

उनके बल्ले से 20 शतक और 46 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 166* रन रहा है।

भारत के खिलाफ उन्होंने 26 मैचों की 24 पारियों में 46.35 की औसत से 927 रन बनाए हैं।

डॉसन ने 10 मुकाबलों की 7 पारियों में 19 की औसत से 133 रन बनाए हैं।

ADVERTISEMENT