LOADING...
IPL में जसप्रीत बुमराह के अहम रिकॉर्ड्स, उपलब्धियां और अन्य आंकड़े
MI से सर्वाधिक विकेट ले चुके हैं बुमराह (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL में जसप्रीत बुमराह के अहम रिकॉर्ड्स, उपलब्धियां और अन्य आंकड़े

Mar 16, 2026
06:11 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी, जिसमें मुंबई इंडियंस (MI) अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से 29 मार्च को भिड़ेगी। MI के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अगले सीजन में भी उपयोगिता सिद्ध करना चाहेंगे। भारतीय तेज गेंदबाज ने हाल ही में संपन्न हुए टी-20 विश्व कप 2026 में उम्दा प्रदर्शन किया था। इस बीच बुमराह के IPL में रिकॉर्ड्स और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

5 विकेट हॉल 

MI से 2 बार 5 विकेट हॉल लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं बुमराह 

बुमराह IPL में 5 से कम की इकॉनमी रेट से 2 बार 5 विकेट हॉल ले चुके हैं। IPL 2022 में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अपने 4 ओवर के कोटे में 10 रन देते हुए 5 विकेट चटकाए थे। उन्होंने IPL 2024 की शुरुआत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 21 रन देते हुए 5 विकेट चटकाए थे। वह MI से खेलते हुए 2 बार 5 विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं।

सर्वाधिक विकेट 

RCB के खिलाफ संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं बुमराह

क्रिकइंफो के अनुसार, बुमराह IPL में RCB के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। उन्होंने इस टीम के विरुद्ध 19 मैचों में 19.03 की औसत से 29 विकेट लिए हैं। संदीप शर्मा ने भी इस टीम के विरुद्ध 29 ही विकेट लिए हैं। 2024 में बुमराह IPL इतिहास में RCB के खिलाफ 5 विकेट हॉल लेने वाले पहले गेंदबाज बने थे। इससे पहले RCB के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन (4/10) आशीष नेहरा ने 2015 में किया था।

Advertisement

आंकड़े 

IPL के इतिहास में दूसरे सर्वाधिक विकेट वाले तेज गेंदबाज हैं बुमराह 

बुमराह उन चुनिंदा गेंदबाजों में से एक है, जो IPL इतिहास में 150 से अधिक विकेट ले चुके हैं। उन्होंने अब तक 145 मैचों में 22.02 की औसत और 7.24 की इकॉनमी रेट के साथ कुल 183 विकेट लिए हैं। पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने भी 183 विकेट ही चटकाए थे। IPL इतिहास में तेज गेंदबाजों की बात करें तो बुमराह और ब्रावो से ज्यादा विकेट सिर्फ भुवनेश्वर कुमार (198) ने चटकाए हैं।

Advertisement

अन्य रिकॉर्ड्स 

बुमराह के नाम दर्ज हैं ये अन्य रिकॉर्ड्स 

IPL इतिहास में बुमराह MI से सर्वाधिक विकेट (183) विकेट ले चुके हैं। उनके बाद लसिथ मलिंगा ने MI के लिए 170 विकेट लिए थे। बुमराह IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा 3 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 25 मैचों में कम से कम 3 विकेट चटकाए हैं। MI ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीते और बुमराह सभी संस्करणों में टीम का हिस्सा थे। हालांकि, वह 2013 और 2015 फाइनल में खेले नहीं थे।

Advertisement