श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह- रिपोर्ट
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम को 15 अगस्त से श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। 2 मैचों की सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका दौरे पर होने वाली आगामी सीरीज से बाहर हो गए हैं। बता दें कि अभी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
रिपोर्ट
फिटनेस हासिल नहीं कर सके बुमराह
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में शुरुआती जांच के बाद भी बुमराह को अपने बाएं घुटने में तकलीफ महसूस हो रही है।
ऐसे में उनकी फिटनेस को लेकर के बोर्ड किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं चाहता है।
बता दें कि बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। वह चोट के चलते सीरीज के आखिरी वनडे में नहीं खेल सके थे।
बयान
बुमराह को लेकर कोई खतरा नहीं उठाना चाहता बोर्ड
BCCI के एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, "पहले भी ऐसा हुआ है जब खिलाड़ियों को जल्दबाजी में क्रिकेट में वापस लाया गया और वे फिर से चोटिल हो गए। आप दोबारा ऐसा खतरा नहीं ले सकते। खासकर बुमराह के मामले में। इसलिए पूरी तरह ठीक होना ही एकमात्र लक्ष्य है, और इस साल अभी काफी क्रिकेट बाकी है। एशियन गेम्स, न्यूजीलैंड का दौरा और अगले साल की शुरुआत में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी होनी है।"
प्रदर्शन
श्रीलंका के खिलाफ बुमराह ने खेले हैं 2 टेस्ट
बुमराह ने श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 9.00 की औसत के साथ उन्होंने कुल 10 विकेट लिए हैं।
इस बीच वह एक पारी में 5 विकेट हॉल भी ले चुके हैं। उन्होंने श्रीलंका की धरती पर अब तक कोई टेस्ट नहीं खेला है।
बुमराह ने एशिया में 17.70 की औसत के साथ 62 विकेट लिए हैं।
अपने टेस्ट करियर में उन्होंने 234 विकेट लिए हैं।
टीम
बुमराह की गैरमौजूदगी में क्या होंगे विकल्प?
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को जगह मिली है।
बुमराह की गैरमौजूदगी में सिराज के कंधो पर तेज गेंदबाजी का जिम्मा होगा।
इनके अलावा गुरनूर बरार भी टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने अब तक टेस्ट डेब्यू नहीं किया है।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बुमराह की जगह पर BCCI किस तेज गेंदबाज को अपने दल में शामिल करती है।