Loading...
जसप्रीत बुमराह की 968 दिन बाद वनडे में वापसी, पूरे किए तीसरे सबसे तेज 150 विकेट
जसप्रीत बुमराह ने 968 दिन बाद वनडे क्रिकेट में वापसी करते हुए अपने 150 विकेट पूरे कर लिए हैं

जसप्रीत बुमराह की 968 दिन बाद वनडे में वापसी, पूरे किए तीसरे सबसे तेज 150 विकेट

Jul 14, 2026
05:50 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में उतरते ही 968 दिन बाद वनडे क्रिकेट में वापसी कर ली। उन्होंने इस वापसी को यादगार बनाते हुए वनडे में अपने 150 विकेट भी पूरे कर लिया। पारी में अपना पहला विकेट चटकाते ही उन्होंने यह कारनामा किया। वह वनडे में 150 विकेट पूरे करने वाले तीसरे सबसे तेज भारतीय भी बने हैं। आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

वापसी

बुमराह ने वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल के बाद खेला पहला वनडे

बुमराह ने वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में बाद यह पहला वनडे मैच खेला है। उन्होंने करीब 3 साल बाद वापसी की है।

इस दौरान वह मुख्य रूप से बड़े टूर्नामेंटों और महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीजों के लिए ही खेले थे।

पीठ की चोटों के कारण उन्हें कई द्विपक्षीय सीरीजों में भी आराम दिया गया है।

इस चुनिंदा भागीदारी का मतलब है कि अब वे ICC की वनडे गेंदबाजी रैंकिंग के पात्रता मानदंडों को भी पूरा नहीं करते हैं।

रिकॉर्ड

भारत के लिए मोहम्मद शमी ने पूरे किए थे सबसे तेज 150 वनडे विकेट

भारत के लिए सबसे तेज 150 वनडे विकेट लेने का रिकॉर्ड तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के नाम दर्ज है। उन्होंने 80 मैचों में यह कारनामा किया था।

दूसरे नंबर पर कुलदीप यादव (88) हैं और बुमराह 90 मैचों के साथ तीसरे स्थान पर आ गए हैं।

गेंदों के लिहाज से भी शमी पहले नंबर पर हैं। उन्होंने 4,070 गेंदें फेंककर 150 विकेट लिए थे।

दूसरे नंबर पर काबिज कुलदीप ने 4,513 और बुमराह ने 4,605 गेंदें फेंककर यह कारनामा किया।

ADVERTISEMENT

करियर

कैसा रहा है बुमराह का वनडे करियर?

बुमराह साल 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से सभी प्रारूपों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं।

वर्तमान में संभवतः सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज ने 90 वनडे में 23.51 के औसत से 150 विकेट लिए हैं।

उनके खाते में 2 बार 5 विकेट और 6 बार 4 विकेट हॉल लेने का कारनामा भी शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/19 का रहा है।

वह वनडे में 150 विकेट पूरे करने वाले 16वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

ADVERTISEMENT