LOADING...
जसप्रीत बुमराह पिछले 5 IPL मैचों में नहीं ले पाए हैं एक भी विकेट, जानिए आंकड़े
IPL 2026 में जसप्रीत बुमराह का फीका प्रदर्शन जारी

जसप्रीत बुमराह पिछले 5 IPL मैचों में नहीं ले पाए हैं एक भी विकेट, जानिए आंकड़े

लेखन Manoj Panchal
Apr 13, 2026
09:26 am

क्या है खबर?

मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में अब तक संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। पावरप्ले में अपनी घातक यॉर्कर और शुरुआती विकेट लेने के लिए मशहूर बुमराह इस बार असर छोड़ने में नाकाम रहे हैं। वह लगातार 5 IPL मैचों से एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं, जो उनके IPL करियर में पहली बार हुआ है। इससे पहले 2014 में वह 4 मैचों तक बिना विकेट रहे थे।

आंकड़े 

ऐसे रहे हैं बुमराह के आंकड़े

इस सीजन बुमराह ने अब तक 90 गेंदें (15 ओवर) फेंकी हैं और 123 रन खर्च किए हैं, लेकिन एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 8.20 रहा है। पिछले पांच मैचों में उनके आंकड़े इस प्रकार हैं- 0/40 - बनाम PBKS, IPL 2025 0/35 - बनाम KKR, IPL 2026 0/21 - बनाम DC, IPL 2026 0/32 - बनाम RR, IPL 2026 0/35 - बनाम RCB, IPL 2026

रिकॉर्ड 

मुंबई की गेंदबाजी नहीं रही है खास

इस सीजन शीर्ष-10 विकेट लेने वाले गेंदबाजों में MI का एक भी गेंदबाज शामिल नहीं है। कुल मिलाकर, MI ने 4 मैचों में सिर्फ 14 विकेट लिए हैं, जबकि RR और RCB ने क्रमशः 32 और 28 विकेट चटकाए हैं। MI का गेंदबाजी औसत (55.0), स्ट्राइक रेट (29.6) और इकॉनमी रेट (11.13) इस सीजन सभी टीमों में सबसे खराब है। इसके अलावा, टीम का डॉट बॉल प्रतिशत सबसे कम और बाउंड्री देने का प्रतिशत सबसे ज्यादा है।

Advertisement