Loading...
जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बना सकते हैं ये 3 रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बना सकते हैं 3 बड़े रिकॉर्ड

जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बना सकते हैं ये 3 रिकॉर्ड

Nov 10, 2026
01:53 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेली जाने वाली आगामी टेस्ट सीरीज के दौरान इतिहास रचने की दहलीज पर होंगे। 19 नवंबर से शुरू हो रही 2 मैचों की इस सीरीज में कीवी पिचों की मददगार परिस्थितियों में बुमराह की गेंदबाजी पर सभी की नजरें होंगी। इस सीरीज के दौरान बुमराह 3 बड़े ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। आइए उन सभी पर एक नजर डाल लेते हैं।

#1

सभी SENA देशों में 5 विकेट हॉल लेने वाले पहले भारतीय बनने का मौका

बुमराह टेस्ट क्रिकेट में SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में भारत के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं।

उन्होंने SENA देशों में 34 टेस्ट में 21.46 की औसत से 159 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में 3 बार, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में 4-4 बार पारी में 5 विकेट हॉल लिए है।

ऐसे में इस सीरीज में वह 5 विकेट हाॅल लेकर सभी SENA देशों में 5 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे।

#2

SENA देशों में सबसे सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज

बुमराह अभी SENA देशों में गैर-SENA देश के गेंदबाजों में सर्वाधिक बार 5 विकेट हॉल (11) के मामले में वेस्ट इंडीज के मैल्कम मार्शल और पाकिस्तान के वसीम अकरम के बराबर हैं।

एक और 5 विकेट हॉल से वह इस सूची में शीर्ष पर पहुंच जाएंगे।

बुमराह ने न्यूजीलैंड में अब तक 2 टेस्ट मैचों में 31.66 की औसत से 6 विकेट लिए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड को छोड़कर अन्य सभी SENA देशों के खिलाफ 4 से ज्यादा विकेट लिए हैं।

ADVERTISEMENT

#3

कपिल देव और जहीर खान का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका

बुमराह ने विदेशों खेले गए टेस्ट मैचों में 13 बार 5 विकेट लिए हैं, जो किसी भी भारतीय के लिए सबसे ज्यादा हैं।

हालांकि, एक पारी में 4+ विकेट लेने के मामले में वह कपिल देव और जहीर खान (18-18) के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले (21) इस सूची में शीर्ष पर हैं। ऐसे में बुमराह विदेशी टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा 4 या उससे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन सकते हैं।

ADVERTISEMENT