Loading...
जापान ओपन 2026: पीवी सिंधु ने चेन युफेई को हराते हुए फाइनल में किया प्रवेश
पीवी सिंधु ने फाइनल में किया प्रवेश (तस्वीर: एक्स/@BAI_Media)

जापान ओपन 2026: पीवी सिंधु ने चेन युफेई को हराते हुए फाइनल में किया प्रवेश

Jul 18, 2026
12:24 pm

क्या है खबर?

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने जापान ओपन 2026 के महिला एकल वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने सेमीफाइनल में चीन की चेन युफेई की चुनौती को पार किया। बता दें कि सेमीफाइनल में युफेई चोट के कारण दूसरा सेट पूरा नहीं खेल सकी। अब फाइनल में सिंधु का सामना जापान की अकाने यामागुची से होगा। यामागुची ने अपने सेमीफाइनल में इंडोनेशिया की कुसुमा वरदानी को 3 गेम तक चले मुकाबले में हराया है।

सेमीफाइनल 

पहला गेम रहा बेहद रोमांचक 

पहला गेम रोमांचक रहा, जिसे सिंधु ने 21-19 से अपने नाम किया।

इसके बाद दूसरे गेम में जब सिंधु ने 15-10 की बढ़त बनाई हुई थी, तब विश्व नंबर-4 युफेई चोट के कारण मैच आगे जारी नहीं रख सकी।

वह हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते सेमीफाइनल पूरा नहीं खेल सकी और परिणामस्वरूप सिंधु ने फाइनल में जगह बनाई।

इसके साथ ही सिंधु ने अपनी पुरानी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ लगातार 5 मैच हारने का सिलसिला भी तोड़ा।

सफर 

जापान ओपन 2026 में सिंधु का सफर

सिंधु ने पहले दौर के मुकाबले में मलेशिया की वोंग लिंग चिंग को 21-14, 21-11 से हराया था।

प्री-क्वार्टरफाइनल (राउंड ऑफ 16) में उन्होंने चीन की हान यूए को 21-16, 21-14 से मात देकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई थी।

इसके बाद क्वार्टरफाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा चोट के कारण मैच से हट गईं, जिससे सिंधु को वॉकओवर मिला और वह सेमीफाइनल में पहुंच गईं।

आखिर में सेमीफाइनल में युफेई को हराया।

ADVERTISEMENT