Loading...
ईशान किशन टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए हैं बेहद उत्सुक, दिया अहम बयान
ईशान किशन टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए हैं बेहद उत्सुक

ईशान किशन टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए हैं बेहद उत्सुक, दिया अहम बयान

Aug 26, 2026
12:49 pm

क्या है खबर?

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने टेस्ट क्रिकेट और लाल गेंद प्रारूप के प्रति अपने गहरे लगाव को जगजाहिर करते हुए राष्ट्रीय टीम में वापसी की मजबूत इच्छा जताई है। दलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन की कप्तानी कर रहे किशन ने बेंगलुरु में नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद कहा कि उनका असली आनंद टेस्ट क्रिकेट के पारंपरिक और चुनौतीपूर्ण प्रारूप में ही छिपा है। आइए उनके पूरे बयान पर नजर डालते हैं।

बयान

किशन ने किया बयान?

किशन ने भारत के लिए दोबारा टेस्ट क्रिकेट खेलने की चाहत पर कहा, "100 प्रतिशत (मैं वापसी करना चाहता हूं)। जिसने भी टेस्ट क्रिकेट खेला है, वह इस प्रारूप को जरूर पसंद करेगा। हम सभी इसकी अहमियत जानते हैं और यह भी जानते हैं कि यह एक खिलाड़ी को बेहतर बनाने में कैसे मदद करता है।"

उन्होंने कहा, "लोगों को मेरी बात पर विश्वास नहीं होता, लेकिन मैं वास्तव में रेड-बॉल क्रिकेट का बहुत आनंद लेता हूं।"

चाहत

मुझे टेस्ट क्रिकेट से प्यार है- किशन

किशन ने बताया कि खेल का लंबा प्रारूप उन्हें एक प्रतियोगी के रूप में क्यों आकर्षित करता है और मैदान के बीच में होने वाली जंग उन्हें कितनी पसंद है।

उन्होंने कहा, "मुझे इस खेल से प्यार है। मैं इसका आनंद इसलिए लेता हूं क्योंकि जब आप क्रीज पर होते हैं, तो गेंद स्विंग और सीम कर रही होती है, खिलाड़ी आपके सामने आक्रामक रुख अपनाते हैं और दूसरी टीम के साथ मैदान पर हल्की-फुल्की नोकझोंक भी चलती रहती है।"

ADVERTISEMENT

चुनौती

कितनी मुश्किल है किशन की टेस्ट क्रिकेट में वापसी की राह?

किशन का टेस्ट करियर फिलहाल 2 मैचों तक ही सीमित रहा है, जो उन्होंने साल 2023 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले थे।

ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल और केएल राहुल जैसे मजबूत विकेटकीपर विकल्पों के बीच उनके सामने कड़ी चुनौती है।

किशन के नेतृत्व में ईस्ट जोन ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नॉर्थ ईस्ट जोन को पारी और 210 रन से हरा दिया।

ऐसे में वह सेमीफाइनल मुकाबले में दमदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित करना चाहेंगे।

ADVERTISEMENT