Page Loader
आयरलैंड बनाम ओमान: जीशान मकसूद ने लगाया वनडे करियर का छठा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
जीशान मकसूद ने वनडे में 6 अर्धशतक लगाए हैं (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

आयरलैंड बनाम ओमान: जीशान मकसूद ने लगाया वनडे करियर का छठा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Jun 19, 2023
08:07 pm

क्या है खबर?

विश्व कप क्वालीफायर्स 2023 के चौथे मुकाबले में ओमान क्रिकेट टीम के कप्तान जीशान मकसूद ने 58 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 67 गेंदों पर 88.06 की स्ट्राइक रेट से 59 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 1 छक्का लगा। जोशुआ लिटिल की गेंद पर लॉरकन टकर ने उनका कैच लिया। यह मकसूद के वनडे करियर का छठा अर्धशतक है। उन्होंने वनडे में 2 शतक भी लगाए हैं।

करियर

मकसूद ने वनडे में बनाए हैं 1,080 रन 

मकसूद ने अपने करियर में 38 वनडे मैच की 37 पारियों में 32.73 की औसत और 70.27 की स्ट्राइक रेट से 1080 रन बनाए हैं। उन्होंने 27 अप्रैल 2019 को नामीबिया के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। वहीं 47 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 39 पारियों में मकसूद ने 30 की औसत और 120.6 की स्ट्राइक रेट से 960 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक और 1 शतक भी लगाया है। टी-20 में उनक सर्वाधिक स्कोर 102 रन है।