Page Loader
आयरलैंड बनाम ओमान: कश्यप प्रजापति ने लगाया वनडे करियर का 5वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
कश्यप प्रजापति ने वनडे करियर में अब तक 5 अर्धशतक लगाए हैं (तस्वीर: ट्विटर/@TheOmanCricket)

आयरलैंड बनाम ओमान: कश्यप प्रजापति ने लगाया वनडे करियर का 5वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Jun 19, 2023
07:40 pm

क्या है खबर?

विश्व कप क्वालीफायर्स 2023 के चौथे मुकाबले में ओमान क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज कश्यप प्रजापति ने 54 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। उन्होंने 74 गेंदों पर 97.30 की स्ट्राइक रेट से 72 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 1 छक्का निकला। जोशुआ लिटिल ने लॉरकन टकर के हाथों कैच आउट कराया। यह कश्यप के वनडे करियर का 5वां अर्धशतक है। उन्होंने वनडे में 1 शतक भी लगाए हैं। वनडे में उनका सर्वाधिक स्कोर 103 रन है।

आंकड़े

कश्यप ने वनडे में बनाए हैं 771 रन

कश्यप ने अपने करियर में 25 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान 24 पारियों में उन्होंने 32.12 की औसत और 77.72 की स्ट्राइक रेट से 771 रन बनाए हैं। उन्होंने 26 सितंबर को पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। 18 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 17 पारियों में उन्होंने 21.13 की औसत और 108.93 की स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए हैं। टी-20 में उनका सर्वाधिक स्कोर 74 रन है।