LOADING...
IPL: विराट कोहली बने लक्ष्य का सफल पीछा करते हुए सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज
IPL में विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड

IPL: विराट कोहली बने लक्ष्य का सफल पीछा करते हुए सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज

Mar 29, 2026
02:20 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से हराकर अपने अभियान का विजयी आगाज किया। इस मैच में RCB के लिए सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने 69* रन की शानदार मैच विजयी अर्धशतकीय पारी खेली। इसके साथ ही वह IPL इतिहास में लक्ष्य का सफल पीछा करते हुए सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

रिकॉर्ड

कोहली ने वार्नर और धवन को पछाड़ा

कोहली ने मैच में 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 38 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों से नाबाद 69 रन बनाए। यह लक्ष्य का सफल पीछा करते हुए उनका IPL में 21वां 50+ स्कोर रहा है। उन्होंने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर और पूर्व भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 20 बार यह कारनामा किया था। इस सूची में गौतम गंभीर (18) तीसरे और रोहित शर्मा (16) चौथे नंबर पर हैं।

रिकॉर्ड

टीम की जीत में भी कोहली के नाम दर्ज हुए सर्वाधिक 50+ स्कोर

इस पारी के साथ कोहली अब IPL इतिहास में टीम की जीत में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। यह उनका टीम की जीत में 42वां 50+ स्कोर था। इस मामले में भी उन्होंने वार्नर को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने 41 बार यह कारनामा किया था। इस सूची में धवन (34) तीसरे, रोहित (32) चौथे, पूर्व दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज और कोहली के साथी खिलाड़ी एबी डिविलियर्स (28) 5वें पायदान पर मौजूद हैं।

Advertisement

करियर

कैसा रहा है कोहली का IPL करियर?

कोहली ने साल 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 268 मैचों की 260 पारियों में 39.77 की औसत और 132.95 की स्ट्राइक रेट के साथ 8,711 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 64 अर्धशतकों के अलावा 8 शतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 113 रन रहा है। वह इस सीजन में IPL इतिहास में 9,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते हैं।

Advertisement