LOADING...
IPL: इन टीमों ने पावरप्ले में 15 रन से भी कम स्कोर बनाए 
DC के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL: इन टीमों ने पावरप्ले में 15 रन से भी कम स्कोर बनाए 

Apr 28, 2026
03:07 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। अरुण जेटली स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैच में DC की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 75 रन पर ही सिमट गई। इस दौरान DC ने IPL में पावरप्ले (0-6) का न्यूनतम स्कोर का अनचाहा रिकॉर्ड बनाया। इस बीच लीग इतिहास के उन मैचों के बारे में जानते हैं, जिनमें टीमों ने पावरप्ले में 15 से भी कम रन बनाए।

#1 

DC (13/6 बनाम RCB, 2026)

DC ने शुरुआती 6 ओवर में सिर्फ 13 रन बनाए और उनके 6 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। इस बीच साहिल परख (0), समीर रिजवी (0), केएल राहुल (1), नितीश राणा (1), ट्रिस्टन स्टब्स (5) और अक्षर पटेल (0) आउट हुए। पावरप्ले के दौरान RCB के लिए जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट लिए। DC ने मैच में सिर्फ 75 रन बनाए और RCB ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।

#2 

RR (14/2 बनाम RCB, 2009)

IPL 2009 के दूसरे ही मैच में RR को RCB को करारी हार मिली थी। केप टाउन में खेले गए मैच में RCB ने पहले खेलते हुए 133/8 का स्कोर बनाया था। जवाब में RR की पारी सिर्फ 58 रन बनाकर सिमट गई थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए RR ने पावरप्ले में 14/2 का स्कोर बनाया था। इस बीच स्वप्निल असनोदकर (0) और ग्रीम स्मिथ (2) की सलामी जोड़ी आउट हुई थी।

Advertisement

#3 

SRH (14/3 बनाम RR, 2022)

IPL 2022 के 5वें मैच में RR ने SRH को 61 रन से हराया था। पुणे में खेले गए इस मुकाबले में RR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210/6 का स्कोर बनाया था, जिसमें संजू सैमसन का अर्धशतक (55) शामिल था। जवाब में SRH ने पावरप्ले तक 3 विकेट खोकर सिर्फ 14 रन बनाए थे। खराब शुरुआत के बाद SRH की पारी पूरे ओवर खेलने के बाद 149/7 का स्कोर बना सकी थी।

Advertisement

#4 

CSK (15/2 बनाम KKR, 2011)

IPL 2011 के 48वें मैच में CSK ने KKR के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआती 6 ओवर के बाद 15/2 का स्कोर बनाया था। धीमी शुरुआत और KKR की ओर से कसी हुई गेंदबाजी के बाद CSK ने मैच में 114/4 का स्कोर बनाया था। जवाब में KKR ने जब 10 ओवर के बाद 61/2 का स्कोर बनाया था, तब बारिश से खेल संभव नहीं हो पाया था। DLS की बदौलत KKR ने जीत दर्ज की थी।

Advertisement