LOADING...
IPL: इन टीमों ने अपने घरेलू मैदान पर जीते हैं 50+ मैच
वानखेड़े में MI का रहा है दबदबा (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL: इन टीमों ने अपने घरेलू मैदान पर जीते हैं 50+ मैच

Apr 15, 2026
04:03 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कुछ टीमें अपने-अपने घरेलू मैदान पर कठिन चुनौती पेश करती आई हैं। अपनी घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठाते हुए टीमें वर्चस्व स्थापित करने में सफल रही है। मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) भी ऐसी टीमें हैं, जिन्होंने अपने घरेलू मैदान पर विपक्षी टीम का जीतना मुश्किल किया रहता है। इस बीच उन टीमों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने अपने घरेलू मैदान पर 50 से अधिक जीत दर्ज की हैं।

#1 

मुंबई इंडियंस (वानखेड़े स्टेडियम)

IPL में एक मैदान पर सर्वाधिक जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस (MI) के नाम पर दर्ज है। MI ने वानखेड़े स्टेडियम में 94 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 58 जीत दर्ज की है और 36 में हार झेली है। इस मैदान पर MI का सर्वोच्च टीम स्कोर 234 रन है और सबसे कम स्कोर 87 रन है। यह मैदान बल्लेबाजी के लिए आसान माना जाता है।

#2 

कोलकाता नाइट राइडर्स (ईडन गार्डन स्टेडियम)

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का ईडन गार्डन स्टेडियम में जोरदार रहा है। IPL के इतिहास में KKR ने अपने घरेलू मैदान पर अब तक 98 मैच खेले हैं, जिसमें से 54 में जीत हासिल की है। इस बीच KKR ने यहां पर 42 मैच हारे हैं और 2 मैच बेनतीजा रहे हैं। KKR का इस मैदान पर सर्वोच्च टीम स्कोर 261 रन रहा है, जबकि सबसे कम स्कोर 98 रन रहा है।

Advertisement

#3 

चेन्नई सुपरकिंग्स (एमए चिदंबरम स्टेडियम)

कई टीमों को IPL में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में परेशानी का सामना करना पड़ा है। CSK ने इस टूर्नामेंट में चेपॉक स्टेडियम पर कुल मिलाकर 54 जीत हासिल की हैं। इस मैदान पर IPL 2011 के फाइनल में RCB को हराकर CSK ने अपना दूसरा खिताब जीता था। CSK ने यहां पर कुल 80 मैच खेले हैं। यहां उनका सर्वोच्च स्कोर 246 रन है।

Advertisement