LOADING...
IPL इतिहास में ये टीमें शुरुआती 5 मैच खेलने के बावजूद जीत नहीं दर्ज कर सकीं
अब तक 1 भी मैच नहीं जीत सकी है KKR (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL इतिहास में ये टीमें शुरुआती 5 मैच खेलने के बावजूद जीत नहीं दर्ज कर सकीं

Apr 15, 2026
02:59 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अब तक निराश किया है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में KKR ने अपने शुरुआती 5 में से 1 भी मैच नहीं जीता है। इस टीम ने अपने 4 मैच हारे और 1 मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा। यह पहला मौका है, जब KKR ने अपने शुरुआती 5 मैच खेलने के बावजूद जीत नहीं दर्ज की। आइए IPL इतिहास की ऐसी ही टीमों के बारे में जानते हैं।

#1 

मुंबई इंडियंस (2014 और 2022)

मुंबई इंडियंस (MI) की टीम ने 2014 ने अपने शुरुआती 5 मैच हारे थे। इसके बावजूद MI की टीम एलिमिनेटर तक पहुंचने में कामयाब हुई थी, जहां उनका सफर CSK से हारकर समाप्त हुआ था। IPL 2022 में रोहित शर्मा की कप्तानी में MI ने अपने शुरुआती 8 मैचों में हार झेली थी। उस सीजन में MI सिर्फ 4 मैच ही जीत सकी थी और अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही थी।

#2 

दिल्ली कैपिटल्स (2013 और 2023)

दिल्ली कैपिटल्स (DC) भी 2 बार सीजन की खराब शुरुआत कर चुकी है। 2013 के संस्करण में महेला जयवर्धने की कप्तानी में DC ने अपने शुरुआती 6 मैच हारे थे। उस सीजन में DC ने सिर्फ 3 मैच हारे थे और 16 मैच हारे थे। डेविड वार्नर की कप्तानी में 2023 संस्करण में DC ने अपने पहले 5 मैच हारे थे। उस बार DC की टीम 5 मैच जीत सकी थी।

Advertisement

#3 और 4 

डेक्कन चार्जर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी हैं शामिल 

2012 में डेक्कन चार्जर्स की टीम अपने शुरुआती 5 मैच हारी थी और उनका छठा मैच बारिश की भेंट चढ़ा था। उस संस्करण में चार्जर्स ने सिर्फ 4 मैच जीते और अंक तालिका में 8वें स्थान पर रही थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2019 में अपने पहले 6 मैच हारे थे। विराट कोहली की कप्तानी में RCB ने तब 5 मैच जीते थे और 8 में शिकस्त का सामना किया था।

Advertisement

जानकारी

इन टीमों के खिलाफ हारी है KKR

IPL 2026 में KKR को फिलहाल MI, SRH, LSG और CSK के खिलाफ हार मिली है, जबकि PBKS के खिलाफ उनका 1 मैच बारिश की भेंट चढ़ा है।

Advertisement