LOADING...
IPL: ये सलामी बल्लेबाज 40 या अधिक पारियों में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके
रोहित शर्मा भी हैं इस सूची का हिस्सा (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL: ये सलामी बल्लेबाज 40 या अधिक पारियों में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके

Apr 08, 2026
04:44 pm

क्या है खबर?

क्रिकेट में सलामी बल्लेबाजों के ऊपर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होती है। कुछ खिलाड़ी इस भूमिका में काफी सफल हुेए हैं। रोहित शर्मा और शिखर धवन IPL इतिहास के सबसे सफल सलामी बल्लेबाजों में शुमार हैं। हालांकि, ये दोनों खिलाड़ी पारी की शुरुआत करते हुए 40+ मौकों पर दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके हैं। इस बीच उन सलामी बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने 40+ पारियों में दहाई का आंकड़ा नहीं छूआ है।

#1 

शिखर धवन (48)

पूर्व दिग्गज बल्लेबाज शिखर धवन IPL के इतिहास में सलामी बल्लेबाज के तौर पर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वह इस लीग में 202 पारियों में बतौर सलामी बल्लेबाज उतरे, जिसमें उन्होंने 35.54 की औसत और 128.11 की स्ट्राइक रेट के साथ 6,362 रन बनाए। इस बीच वह 48 पारियों में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे, जिसमें 10 स्कोर शून्य के भी शामिल थे।

#2 

डेविड वार्नर (45)

सलामी बल्लेबाजी के तौर पर डेविड वार्नर कुल 45 पारियों में दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके थे। इस बीच वह 9 बार शून्य पर आउट हुए थे। पारी की शुरुआत करते हुए वार्नर ने 163 पारियों में 39.93 की औसत और 140.81 की स्ट्राइक रेट के साथ 5,910 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने 126 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 4 शतक और 56 अर्धशतक लगाए थे।

Advertisement

#3 

रोहित शर्मा (40*)

MI के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ अपने पिछले मैच में सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए थे। यह सलामी बल्लेबाज के तौर पर उनका कुल 40वीं ऐसी पारी थी, जिसमें वह दहाई का आंकड़ा पार करने में असफल रहे थे। उन्होंने पारी की शुरुआत करते हुए 120 पारियों में 29.06 की औसत और 134.75 की स्ट्राइक रेट के साथ 3,284 रन बनाए हैं।

Advertisement