LOADING...
IPL: इन बल्लेबाजों ने बिना कोई चौका लगाए एक पारी में बनाए 35+ रन
रिकेल्टन इस सूची में हुए शामिल (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL: इन बल्लेबाजों ने बिना कोई चौका लगाए एक पारी में बनाए 35+ रन

May 04, 2026
07:28 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कई बेहतरीन पारियां देखने को मिली हैं। इस लीग में बल्लेबाज आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं, जिसमें चौकों और छक्के देखने को मिलते हैं। दिलचस्प रूप से कुछ ऐसी भी पारियां ही देखने को मिली है, जिसमें बल्लेबाज ने उपयोगी रन बनाए, लेकिन पारी में एक भी चौका नहीं लगाया। इस बीच उन बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने अपनी पारी में बिना कोई चौका लगाए 35+ रन बनाए।

#1 

नितीश राणा (62* रन, IPL 2017)

IPL 2017 के 22वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को हराया था। उस मैच में PBKS ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 198/4 का स्कोर बनाया था। जवाब में MI ने 15.3 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया था। नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए आए नितीश राणा ने 34 गेंदों में नाबाद 62 रन बनाए थे। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में 7 छक्के लगाए थे। उन्होंने कोई चौका नहीं लगाया था।

#2 

हार्दिक पांड्या (37* रन, IPL 2020)

IPL 2020 के क्वालीफायर-1 में MI ने DC ने 57 रन से हराया था। उस मैच में हार्दिक पांड्या ने 14 गेंदों में नाबाद 37 रन की उपयोगी पारी खेली थी। उन्होंने बिना कोई चौका लगाए 5 छक्के लगाए थे। MI ने उस मैच में 200/5 का स्कोर बनाया था। जवाब में DC की टीम पूरे ओवर खेलने के बाद 143/8 का स्कोर बनाया था। जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लिए थे।

Advertisement

#3 

रेयान रिकेल्टन (37 रन, IPL 2026)

IPL 2026 के 44वें मैच में MI को CSK के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में MI के सलामी बल्लेबाज रिकेल्टन ने 24 गेंदों में 37 रन की पारी खेली। उन्होंने पारी की शुरुआत करते हुए 5 छक्के भी लगाए। चेन्नई में खेले गए इस मैच में MI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159/7 का स्कोर बनाया। जवाब में CSK ने 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।

Advertisement

#4 

अंबाती रायुडू (36*, IPL 2015)

IPL 2015 के फाइनल में MI ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को 41 रन से हराकर खिताब जीता था। ईडन गार्डन स्टेडियम में हुए मुकाबले में MI ने पहले खेलते हुए 202/5 का स्कोर बनाया था। MI से अंबाती रायुडू ने 24 गेंदों में 36 रन की पारी खेली थी। उन्होंने पारी में 3 छक्के लगाए थे, लेकिन कोई चौका नहीं लगा सके थे। जवाब में CSK की टीम 161/8 का स्कोर बना सकी थी।

Advertisement