LOADING...
IPL इतिहास में किस टीम के बल्लेबाजों ने जड़े हैं सबसे ज्यादा शतक?
विराट कोहली IPL में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL इतिहास में किस टीम के बल्लेबाजों ने जड़े हैं सबसे ज्यादा शतक?

May 23, 2026
06:30 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए बेहद मुश्किल काम होता है। हालांकि, पिछले कई वर्षों में कई टीमों के खिलाड़ियों ने विस्फोटक पारियां खेलते हुए शतक जड़े हैं। कुछ टीम ऐसी भी रही हैं जिनके बल्लेबाजों ने लगातार बड़े स्कोर बनाकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई है। ऐसे में आइए जानते हैं IPL इतिहास में किस टीम के नाम सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

#1

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (20 शतक) 

इस सूची में पहले स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम है। ये IPL की एकमात्र ऐसी फ्रेंचाइजी है जिसके बल्लेबाजों ने 20 शतक जड़े हैं। टीम के लिए सबसे ज्यादा शतक विराट कोहली ने लगाए हैं। उनके बल्ले से 9 शतक निकले हैं। क्रिस गेल ने इस टीम के लिए 5 शतक जड़े थे। एबी डिविलियर्स ने 2 शतक लगाए थे। मनीष पांडे, देवदत्त पडिक्ल, रजत पाटीदार और विल जैक्स के नाम 1-1 शतक है।

#2

राजस्थान रॉयल्स (19 शतक)

दूसरे नंबर पर 19 शतक के साथ राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम है। फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा 7 शतक जोस बटलर ने जड़े थे। वहीं, शेन वॉटसन, संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे और वैभव सूर्यवंशी ने इस टीम के लिए 2-2 शतक लगाए हैं। युसुफ पठान और बेन स्टोक्स ने RR के लिए 1-1 शतकीय पारी खेली थी। टीम सिर्फ एक बार साल 2008 में IPL की ट्रॉफी अपने नाम करने में सफल हो पाई है।

Advertisement

#3

पंजाब किंग्स (17 शतक)

17 शतक के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर पंजाब किंग्स (PBKS) है। हाशिम अमला और केएल राहुल ने इस टीम के लिए 2-2 शतक लगाए थे। वहीं, शॉन मार्श, महेला जयवर्धने, पॉल वल्थाटी, एडम गिलक्रिस्ट, डेविड मिलर, वीरेंद्र सहवाग, रिद्धिमान साहा, गेल, मयंक अग्रवाल, प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो, प्रियांश आर्य और कूपर कॉनॉली PBKS के लिए 1-1 शतकीय पारी खेल चुके हैं। PBKS भी अभी तक एक भी ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई है।

Advertisement

#4

चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (12-12 शतक)

चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) संयुक्त रूप से 12-12 शतक लगाकर चौथे स्थान पर है। CSK के लिए मुरली विजय, वॉटसन, संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ ने 2-2 शतक लगाए हैं। माइक हसी, सुरेश रैना, ब्रेडन मैकुलम और अंबाती रायडू के बल्ले से 1-1 शतक निकला है। DC के लिए डेविड वार्नर, राहुल और शिखर धवन ने 2-2 शतक लगाए थे। डिविलियर्स, सहवाग, केविन पीटरसन, क्विंटन डिकॉक, सैमसन और ऋषभ पंत ने 1-1 शतक जड़े थे।

Advertisement