LOADING...
IPL: एक पारी के दौरान इन गेंदबाजों ने फेंकी हैं 20 डॉट गेंदें, जानिए आंकड़े
सुयश शर्मा इस सूची का हिस्सा बन गए हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL: एक पारी के दौरान इन गेंदबाजों ने फेंकी हैं 20 डॉट गेंदें, जानिए आंकड़े

Apr 28, 2026
04:43 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक इतिहास में जहां बल्लेबाज चौके-छक्कों की बारिश कर सुर्खियां बटोरते हैं। वहीं, गेंदबाज भी अपनी कसी हुई लाइन-लेंथ से मैच का रुख बदलने का दम रखते हैं। एक पारी में 20 डॉट गेंदें फेंकना किसी भी गेंदबाज के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। यह आंकड़ा उनकी सटीकता, दबाव बनाने की क्षमता और खेल पर पकड़ को दर्शाता है। आइए जानते हैं उन गेंदबाजों के बारे में जिन्होंने यह खास मुकाम हासिल किया है।

#1

दीपक चाहर 

इस सूची में पहले स्थान पर तेज गेंदबाज दीपक चाहर हैं। इस खिलाड़ी ने IPL 2019 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच में 20 डॉट गेंदें डाली थी। उस समय दीपक चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की टीम का हिस्सा थे। अभी वह मुंबई इंडियंस (MI) की ओर से खेलते हैं। दीपक ने 4 ओवर में 20 रन खर्च कर 3 विकेट चटकाए थे। उनकी इकॉनमी 5 की थी। CSK को उस मैच में 7 विकेट से जीत मिली थी।

#2

सुयश शर्मा 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्पिन गेंदबाज सुयश शर्मा IPL में 20 गेंदें डॉट डालने वाले एकमात्र अन्य गेंदबाज हैं। उन्होंने IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 4 ओवर गेंदबाजी की थी और 1 मेडन के साथ 7 रन देकर 1 विकेट लिया था। उनकी इकॉनमी 1.80 की रही थी। DC मैच में सिर्फ 75 रन पर बनाकर ऑलआउट हो गई थी। RCB को उस मुकाबले में 9 विकेट से शानदार जीत मिली थी।

Advertisement

गेंदबाज

8 गेंदबाजों ने डाली हैं 19 डॉट गेंदें 

IPL के इतिहास में 8 गेंदबाज ऐसे हैं, जिन्होंने एक पारी में 19 गेंदें डॉट डाली हैं। ये गेंदबाज फिडेल एडवर्ड्स (बनाम KKR, 2009), आशीष नेहरा (बनाम PBKS, 2009), मुनाफ पटेल (बनाम KKR, 2009), एस श्रीसंथ (बनाम DC, 2011), जहीर खान (बनाम CSK, 2015), हर्षल पटेल (बनाम KKR, 2022), उमरान मलिक (बनाम RCB, 2022) और मोहम्मद शमी (बनाम DC, 2023) हैं।

Advertisement