LOADING...
अर्शदीप सिंह ने IPL में पूरे किए 100 विकेट, 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी बने 
अर्शदीप सिंह ने MI के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की (तस्वीर: एक्स/@IPL)

अर्शदीप सिंह ने IPL में पूरे किए 100 विकेट, 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी बने 

Apr 16, 2026
11:29 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 24वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने अपने IPL करियर में 100 विकेट पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले PBKS के पहले गेंदबाज बने हैं। अर्शदीप ने MI के रयान रिकेल्टन को आउट कर यह खास मुकाम हासिल किया। मैच के बाद उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया। उनकी टीम को 7 विकेट से जीत मिली।

विकेट

PBKS के लिए इन गेंदबाजों ने चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट 

PBKS के लिए अर्शदीप ने पहला मुकाबला 2019 में खेला था। अब तक इस खिलाड़ी ने 87 मुकाबले खेले हैं और इसकी 86 पारियों में 26.87 की औसत से 102 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल लिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/32 का रहा है। अर्शदीप के बाद PBKS के लिए सबसे ज्यादा विकेट पीयूष चावला ने लिए हैं। उन्होंने 87 पारियों में 26.63 की औसत से 84 विकेट चटकाए थे।

ट्विटर पोस्ट

अर्शदीप ने 100 विकेट पूरे किए 

Advertisement

जानकारी

ऐसी रही अर्शदीप की गेंदबाजी 

मैच में अर्शदीप ने 4 ओवर गेंदबाजी की और 22 रन देकर 3 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी रेट 5.50 की रही। उनके अलावा मार्को यानसन और शशांक सिंह को 1-1 विकेट मिले।

Advertisement

जीत

ऐसे मिली PBKS को जीत 

PBKS ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। उनका ये फैसला सही साबित हुआ और 12 रन पर MI के 2 बल्लेबाज पवेलियन में थे। हालांकि, इसके बाद क्विंटन डिकॉक ने शानदार शतकीय पारी (112*) खेली। नमनधीर के बल्ले से 50 रन निकले। MI ने 195/6 का स्कोर बनाया। जवाब में PBKS ने श्रेयस अय्यर (66) और प्रभसिमरन सिंह (80*) की शानदार पारियों के दम पर 16.3 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement