NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2021: पाबंदियों के बीच मुंबई में बिना किसी परेशानी के हो सकेंगे मैच- MCA
    अगली खबर
    IPL 2021: पाबंदियों के बीच मुंबई में बिना किसी परेशानी के हो सकेंगे मैच- MCA

    IPL 2021: पाबंदियों के बीच मुंबई में बिना किसी परेशानी के हो सकेंगे मैच- MCA

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 05, 2021
    12:37 pm

    क्या है खबर?

    वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कहर से मुंबई समेत पूरा महाराष्ट्र राज्य बेहाल हो रखा है। ऐसे में बीते रविवार को महराष्ट्र सरकार ने राज्य में कड़ी पाबंदियां लगाईं हैं।

    इस बीच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने स्पष्ट किया है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के मुंबई में होने वाले मैचों में पाबंदियों का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

    आइए एक नजर डालते हैं पूरी खबर पर।

    स्पष्टीकरण

    पाबंदियों का IPL पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा- MCA

    MCA के अधिकारी ने यह भी पुष्टि की हैं कि पाबंदियों के बीच IPL की सभी टीमें सामान्य रूप से अभ्यास करना जारी रख सकती हैं।

    उन्होंने cricbuzz से कहा, "हमारी शहर के म्युनिसिपल कमिशनर से बातचीत हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया गया है कि लॉकडाउन का IPL पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। हालांकि, अन्य गतिविधियों को तुरंत रोकना होगा। कोई भी क्रिकेट एक्टिविटी जो बायो बबल के भीतर होनी है, बिना किसी रुकावट के जारी रखी जाएगी।"

    जानकारी

    मुंबई में होने हैं 10 मैच

    IPL 2021 का पहला मैच 09 अप्रैल को चेन्नई में खेला जाना है। इसके बाद दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 10 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होना है।

    वानखेड़े स्टेडियम में 10 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच IPL के इस सीजन के दस मैच खेले जाने तय हैं।

    इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें आपस में खेलेंगी।

    बयान

    बिना किसी परेशानी के होंगे मुंबई में मैच- गांगुली

    वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी स्पष्ट किया है कि मुंबई में लॉकडाउन के बीच बिना किसी परेशानी के मैच हो सकेंगे।

    शनिवार को द टेलीग्राफ को दिए बयान में गांगुली ने कहा, "लॉकडाउन होने से IPL के लिए अच्छा ही होगा क्योंकि लोग आसपास नहीं रहेंगे। इसलिए ये टूर्नामेंट उन कुछ लोगों के बीच सीमित रहेगा जो कि बबल के अंदर होंगे।"

    लॉकडाउन

    रविवार को महाराष्ट्र में लगा आंशिक लॉकडाउन

    महाराष्ट्र सरकार ने रविवार को राज्य में आंशिक रूप से लॉकडाउन लगाया, जिसमें नाइट कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन जैसे प्रावधान शामिल हैं। राज्य में रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। इसी तरह शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक कड़ा वीकेंड लॉकडाउन लागू रहेगा।

    बीते रविवार को मुंबई में 11,163 नए मामले सामने आए जो अब तक एक दिन में सामने आए सबसे अधिक मामले हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    IPL 2021

    ताज़ा खबरें

    रेणुका शहाणे बोलीं- शाहरुख खान ने कहा था निर्देशक कहे तो कुएं में भी कूद जाओ शाहरुख खान
    भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच दिल्ली हवाई अड्डे पर रद्द की गई 100 से अधिक उड़ानें दिल्ली
    सेना प्रमुख की कमांडरों को खुली छूट, कहा- संघर्ष विराम उल्लंघन होने पर करें जवाबी कार्रवाई भारतीय सेना
    करण जौहर ने 'दोस्ताना 2' पर लिया बड़ा फैसला, आया फिल्म से जुड़ा ये नया अपडेट करण जौहर

    इंडियन प्रीमियर लीग

    BCCI ने IPL 2021 से सॉफ्ट सिग्नल के नियम को हटाया- रिपोर्ट BCCI
    IPL 2021: मुस्तफिजुर रहमान को मिली NoC, शाकिब अल हसन भी पहुंचे भारत शाकिब अल हसन
    बॉयो-सेक्योर वातावरण में लगातार क्रिकेट खेलना हो रहा है मुश्किल- विराट कोहली विराट कोहली
    IPL 2021: मुंबई इंडियंस को हराना किसी भी टीम के लिए कठिन होगा- सुनील गावस्कर क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    मौका मिला तो दोबारा ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करना चाहते हैं स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश: दूसरे टी-20 में जीता न्यूजीलैंड, मैच में बने ये रिकार्ड्स बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    जोफ्रा आर्चर के हाथ की हुई सर्जरी, फिश टैंक से हुए थे चोटिल इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2021: सीजन का पहला मैच मिस कर सकते हैं ये पांच दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2021

    IPL 2021: कोलकाता नाइटराइडर्स का पूरा शेड्यूल और टीम समेत अहम जानकारी कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2021: जानें चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा शेड्यूल, टीम और अन्य बातें इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021 में ये अहम रिकार्ड्स अपने नाम सकते हैं डेविड वॉर्नर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021: RCB ने जोश फिलिप की जगह न्यूजीलैंड के अनकैप्ड खिलाड़ी को शामिल किया इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025