IPL: चेन्नई सुपरकिंग्स ने किन संस्करणों में अपने शुरुआती 3 मैच हारे?
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास की सबसे सफल टीमों में शुमार चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए मौजूदा संस्करण में खराब शुरुआत रही है। रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में CSK को अपने शुरुआती 3 मैचों में हार मिली है। अपनी पहली जीत की तलाश में CSK ने इस संस्करण में अब तक निराशाजनक प्रदर्शन किया है। इस बीच उन संस्करणों के बारे में जानते हैं, जब CSK ने अपने पहले 3 मैच हारे हैं।
#1
IPL 2022
IPL 2022 में रविंद्र जडेजा की कप्तानी में CSK को अपने शुरुआती 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। उस संस्करण में अपने 5वें मैच में CSK ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 23 रन से हराया था। CSK की टीम उस संस्करण में प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच सकी थी। बता दें कि 2022 में CSK ने अपने 14 में से सिर्फ 4 मैच जीते थे और 10 में हार का सामना किया था।
#2
IPL 2026
यह सिर्फ दूसरा ही मौका है, जब CSK ने अपने शुरुआती 3 मैच हारे हैं। IPL 2026 में CSK को अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 8 विकेट से हार मिली थी। इसके बाद पंजाब किंग्स (PBKS) के विरुद्ध अपने दूसरे मैच में 5 विकेट से शिकस्त मिली थी। अपने तीसरे मुकाबले में गायकवाड़ के नेतृत्व वाली टीम को RCB के विरुद्ध 43 रन से करारी हार मिली है।
जानकारी
इन संस्करण में शुरुआती 3 मैचों में जीती है CSK
भले ही CSK ने इस संस्करण में खराब प्रदर्शन किया हो, लेकिन ये टीम लीग इतिहास में कई बार शुरुआती 3 मैच जीतने में सफल हुई है। बता दें कि IPL 2008, 2015 और 2019 में CSK ने अपने शुरुआती 3 मैच जीते थे।