
IPL: महेंद्र सिंह धोनी का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीमें आमने-सामने होंगी।
गत विजेता CSK इस सीजन में अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी। ऐसे में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के कंधो पर टीम को छठी बार विजेता बनाने की जिम्मेदारी होगी।
धोनी IPL 2024 में भी अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से छाप छोड़ना चाहेंगे।
ऐसे में आइए उनके RCB के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।
बनाम RCB
RCB के खिलाफ लगभग 40 का रही है धोनी की औसत
धोनी को RCB के विरुद्ध बल्लेबाजी करना बेहद पसंद है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ अब तक 34 मैचों में लगभग 40 की औसत और 140.77 की स्ट्राइक रेट के साथ 839 रन बना लिए हैं।
इस बीच उन्होंने 84* के सर्वोच्च स्कोर के साथ 4 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं।
वह डेविड वार्नर (861) के बाद IPL में RCB के खिलाफ दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
गेंदबाज
RCB के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ धोनी के आंकड़े
IPL में धोनी ने मोहम्मद सिराज के खिलाफ 28 गेंदों का सामना किया है, जिसमें उन्होंने 51 रन बटोरे हैं। इस बीच सिराज उन्हें आउट नहीं कर सके हैं।
डेथ ओवर्स में गेंदबाजी करने वाले हर्षल पटेल के खिलाफ धोनी ने 32 गेंदों में 25 रन बनाए हैं। इस दौरान हर्षल ने 2 बार उन्हें आउट किया है।
लेग स्पिनर कर्ण शर्मा के विरुद्ध धोनी ने 29 गेंदों में 37 रन बनाए हैं। इस बीच वह आउट नहीं हुए हैं।
करियर
शानदार रहा है धोनी का IPL करियर
धोनी ने IPL में अब तक 250 मैच खेले हैं, जिसमें 38.79 की औसत और 135.91 की स्ट्राइक रेट के साथ 5,082 रन बनाए हैं।
इस बीच उन्होंने 84* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 24 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। वह फिलहाल लीग में 7वें सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
अमूमन आखिरी ओवरों के दौरान बल्लेबाजी के लिए आने वाले धोनी 87 पारियों में नाबाद भी रहे हैं।उन्होंने 349 चौके और 239 छक्के लगाए हैं।
रिकॉर्ड्स
धोनी बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स
धोनी ने CSK के लिए 244 मैचों में 38.72 की औसत और 137.8 की स्ट्राइक रेट के साथ 4,957 रन (चैंपियंस लीग सहित) बनाए हैं।
वह सुरेश रैना के बाद 5,000 रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।
वह क्रिस गेल, रोहित शर्मा और एबी डिविलियर्स के बाद IPL में 250 छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन सकते हैं।
धोनी ने अपने टी-20 करियर में 7,271 रन बनाए हैं। वह अपने 7,500 रन भी पूरे कर सकते हैं।
जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस
अपने IPL करियर में धोनी ने डेथ ओवर्स में सर्वाधिक 2,632 रन अपने नाम किए हैं। वह डेथ ओवर्स में 2,000 से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। उनके बाद इस सूची में कीरोन पोलार्ड (1,708), एबी डिविलियर्स (1,421) और दिनेश कार्तिक (1,364) हैं।