LOADING...
IPL: पावरप्ले में LSG की ओर से बनाए गए सबसे बड़े स्कोर
LSG ने पावरप्ले में बनाया अपना सर्वोच्च स्कोर (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL: पावरप्ले में LSG की ओर से बनाए गए सबसे बड़े स्कोर

May 05, 2026
04:52 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 47वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ हार मिली। इस मैच में LSG ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 228 रन का स्कोर बनाया था। इसके बावजूद LSG के गेंदबाज लक्ष्य का बचाव नहीं कर सके थे। इस मैच में LSG ने पावरप्ले का अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया। इस बीच पावरप्ले में LSG द्वारा बनाए गए सबसे बड़े स्कोर के बारे में जानते हैं।

#1 

90/1 बनाम MI, वानखेड़े, 2026

MI के खिलाफ मैच में LSG से मिचेल मार्श ने तेज शुरुआत दिलाई। इस सलामी बल्लेबाज ने शुरुआती 6 ओवर के दौरान 20 गेंदों में 35 रन बनाए। नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए आए निकोलस पूरन ने पावरप्ले में सिर्फ 12 गेंदों में 39 रन बनाए थे। इन खिलाड़ियों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते LSG ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 90 रन बनाए। मार्श 44 रन और पूरन 63 रन बनाकर आउट हुए।

#2 

80/1 बनाम CSK, चेन्नई, 2023

IPL 2023 के छठे मैच में CSK ने LSG के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 217/7 का स्कोर बनाया था। जवाब में LSG ने पावरप्ले के बाद 80/1 का स्कोर बनाया था, जिसमें काइल मेयर्स ने 22 गेंदों पर 53 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए LSG की टीम पूरे ओवर खेलने के बाद 205/7 का स्कोर ही बना सकी थी। CSK से मोईन अली ने 4 विकेट लिए थे।

Advertisement

#3 

77/1 बनाम SRH, हैदराबाद, 2025

IPL 2025 के 7वें मैच में LSG ने SRH को 5 विकेट से हराया था। उस मैच में SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190/9 का स्कोर बनाया था। जवाब में LSG ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया था। LSG से पूरन (70) और मार्श (52) ने अर्धशतक लगाकर जीत में अहम भूमिका निभाई थी। हैदराबाद में खेले गए मैच में LSG ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 77 रन बनाए थे।

Advertisement