LOADING...
IPL: प्लेऑफ में एक मैच में 60+ रन खर्च करने वाले गेंदबाज
एलिमिनेटर में महंगे साबित हुए कमिंस (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL: प्लेऑफ में एक मैच में 60+ रन खर्च करने वाले गेंदबाज

May 28, 2026
03:52 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में गेंदबाज बेहद महंगे साबित हुए हैं। क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर मैचों में भी गेंदबाजों ने खूब रन लुटाए। इसी बीच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान पैट कमिंस ने एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 64 रन खर्च किए। उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। दरअसल, वह एक प्लेऑफ मैच में सर्वाधिक रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गए। आइए इस सूची के बारे में जानते हैं।

#1 

पैट कमिंस (64 रन, 2026)

कमिंस ने पारी का पहला ओवर करते हुए 9 रन खर्च किए। अपने दूसरे ओवर में उन्होंने 25 रन दिए, जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने लगातार 3 छक्के लगाए। अपने 4 ओवर में उन्होंने 16 की इकॉनमी रेट के साथ 64 रन दिए। इस बीच वह कोई विकेट नहीं ले सके। मैच में RR ने 243/8 का स्कोर बनाया। जवाब में SRH की टीम 196 रन पर ही सिमट गई।

#2 

वरुण आरोन (63 रन, 2012)

IPL 2012 के दूसरे क्वालीफायर में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को हराया था। DC के तेज गेंदबाज वरुण आरोन उस मैच में महंगे साबित हुए थे। उन्होंने अपने 4 ओवर में 63 रन देते हुए 2 विकेट लिए थे। उन्होंने माइक हसी और महेंद्र सिंह धोनी को पवेलियन की राह दिखाई थी। चेन्नई में हुए मैच में CSK ने पहले खेलते हुए 222/5 का स्कोर बनाया और आखिर में 86 रन से जीत दर्ज की थी।

Advertisement

#3 

शेन वॉटसन (61 रन, 2016)

IPL 2016 के फाइनल में SRH ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को हराया था। उस मुकाबले में SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के बाद 208/7 का स्कोर बनाया था। RCB के ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने 4 ओवर में 15.25 की इकॉनमी रेट से 61 रन खर्च किए थे। इस बीच वह कोई विकेट नहीं ले सके थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB की टीम 200/7 रन ही बना सकी थी।

Advertisement