
IPL: किसी एक सीजन में 30 या उससे अधिक छक्के देने वाले गेंदबाज
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में गुजरात टाइटंस (GT) का सफर एलिमिनेटर मुकाबले में हारने के साथ ही समाप्त हो गया।
शुभमन गिल की कप्तानी वाली GT की टीम को एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा।
इस सीजन में GT के प्रमुख स्पिनर राशिद खान बेहद महंगे साबित हुए। उनके खिलाफ बल्लेबाजों ने खूब छक्के लगाए।
इस बीच एक सीजन सीजन में 30 या अधिक छक्के देने वाले गेंदबाजों के बारे में जानते हैं।
#1
राशिद खान (33 छक्के, 2025)
राशिद के लिए यह उनके अब तक के करियर का सबसे खराब सीजन रहा।
IPL 2025 में इस दिग्गज लेग स्पिनर ने 15 पारियों में 57.11 की बेहद खराब औसत और 9.34 की इकॉनमी रेट के साथ 9 विकेट लिए।
यह पहला मौका रहा, जब वह किसी एक सीजन में 10 विकेट नहीं ले सके।
उन्होंने इस सीजन में अपनी गेंदबाजी में कुल 33 छक्के भी पिटाए। वह एक सीजन में सर्वाधिक छक्के देने वाले गेंदबाज बने।
#2
मोहम्मद सिराज (31 छक्के, 2022)
मोहम्मद सिराज इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 2022 में RCB की ओर से खेलते हुए 57.11 की खराब औसत के साथ सिर्फ 9 ही विकेट लिए थे।
उस सीजन में सिराज ने 15 मैच खेले थे और 31 छक्के पिटाए थे।
बेहद खराब गेंदबाजी के चलते ही उनकी इकॉनमी रेट 10 से ऊपर की रही थी। वह 1 भी मैच में 2 से अधिक विकेट नहीं ले सके थे।
#3
युजवेंद्र चहल (30 छक्के, 2024)
युजवेंद्र चहल IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वह लीग में निरंतर विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शुमार हैं।
हालांकि, वह पिछले सीजन में कुछ महंगे साबित हुए थे।
IPL 2024 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए इस लेग स्पिनर ने कुल 30 छक्के दिए थे।
उन्होंने उस सीजन में 15 मैचों में 30.33 की औसत और 9.41 की इकॉनमी रेट से 18 विकेट चटकाए थे।
#4
वनिंदू हसरंगा (30 छक्के, 2022)
IPL 2022 में RCB से खेलते हुए वनिंदू हसरंगा ने 30 छक्के दिए थे।
भले ही उनके खिलाफ बल्लेबाजों ने खूब छक्के लगाए थे, लेकिन उन्हें सफलता मिली थी।
उस सीजन में इस श्रीलंकाई स्पिनर ने 16 मैचों में 16.53 की औसत और 7.54 की इकॉनमी रेट के सेहत 26 विकेट लिए थे। उन्होंने 1 मैच में 5 विकेट हॉल भी लिया था।
वह उस सीजन में दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे।